फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahatma Gandhi's disciple Sarla sister's clothes kept in the museum

Pithoragarh News: संग्रहालय में रखे महात्मा गांधी की शिष्या सरला बहन के वस्त्र

Wed, 28 Aug 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi's disciple Sarla sister's clothes kept in the museum
संग्रहालय कर्मियों को सरला बहन के वस्त्र और चित्र प्रदान करतीं उनकी ​शिष्या शारदा विदुषी। संवाद
पिथौरागढ़। सरला बहन की दत्तक पुत्री शारदा विदुषी ने महात्मा गांधी की शिष्या कैथरीन मैरी हेइलमैन (सरला बहन) के वस्त्र स्थानीय संग्रहालय को भेंट किए। अब संग्रहालय में लोग सरला बहन के वस्त्रों को देख सकेंगे। शारदा विदुषी ने सरला बहन का एक चित्र भी संग्रहालय प्रबंधन को दिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शारदा विदुषी ने कहा कि मेरी यह इच्छा थी कि मृत्यु से पूर्व सरला बहन के कपड़ों को उचित जगह पर रख सकूं। जिलाधिकारी के माध्यम से उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है। इस अवसर पर उपस्थित डाॅ. कच्चाहारी ने कहा कि सरला बहन के वस्त्रों को संग्रहालय में रखे जाने से उनकी यादें अमर हो गई हैं।
विज्ञापन

शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत ने कहा कि अब नई पीढ़ी सरला बहन के कपड़ों को और उनकी तस्वीर को देख सकती है। उनके संघर्षों को महसूस कर सकती है। यह शारदा विदुषी का सराहनीय प्रयास है। युवा साहित्यकार ललित शौर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों के बारे पढ़ना चाहिए। साथ ही उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी शीला नागी, संग्रहालय प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed