{"_id":"6637b967b3470dd5aa0d8d56","slug":"mahapanchayat-in-pithoragarh-today-in-protest-against-drinking-water-crisis-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-112957-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पेयजल संकट के विरोध में पिथौरागढ़ में महापंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पेयजल संकट के विरोध में पिथौरागढ़ में महापंचायत आज
Sun, 05 May 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 05 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। करोड़ों की योजनाएं बनाने के बावजूद जारी जल संकट के विरोध में पिथौरागढ़ में सोमवार को महापंचायत होगी। इसमें जाग उठा पहाड़ सहित विभिन्न संगठनों के लोग और स्थानीय जनता भागीदारी करेगी।
जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने बताया कि जल संकट के विरोध में सोमवार की सुबह 9:30 बजे नगरपालिका स्थित रामलीला मैदान से विभिन्न संगठन जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। वहां पर धरना देकर महा पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि महापंचायत को जनमंच, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, पूर्व सैनिक सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग मिला है। इसके अलावा सभी वार्डों में भी संपर्क कर लोगों से इस महा पानी पंचायत में पहुंचने की अपील की है। संवाद
सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट हटाने का होगा विरोध
पिथौरागढ़। कांग्रेस के जिला महामंत्री पवन पाटनी ने पिथौरागढ़ नगर से पानी के सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट हटाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि एक ओर जंगल जल रहे हैं। जल स्रोतों में पानी कम हो गया है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं वहीं जल संस्थान लोगों को राहत देने के बजाय सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट ही बंद कर रहा है। कांग्रेस इस तरह के प्रयासों का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने वनों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने पर भी शासन-प्रशासन की लापरवाही करार दिया है। संवाद