फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   maanle school

मानले के प्राइमरी स्कूल ने मनवाया लोहा

Thu, 21 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,दीपक उप्रेती /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,दीपक उप्रेती /पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
maanle school

जिले के एक छोटे से राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानले ने साफ-सफाई के मामले में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस विद्यालय ने राज्य स्तर पर स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार हासिल किया है।

विज्ञापन


राज्यभर में हुए मूल्यांकन के क्रम में सितंबर 2015 में पहुंची राज्य स्तरीय मूल्यांकन टीम ने विद्यालय में स्वच्छता के सभी मानक पूरे मिलने पर विद्यालय को प्रथम स्थान के लिए चुना।
विज्ञापन


27 जनवरी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक को यह पुरस्कार मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में एक समारोह में प्रदान करेंगे। पुरस्कार में विद्यालय के विकास के लिए प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर विकासखंड मूनाकोट के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानले को राज्य स्तर पर स्वच्छता के प्रथम पुरस्कार के लिए यूं ही नहीं चुना गया।

इसमेें शिक्षकों की मेहनत, बच्चों की लगन और अभिभावकों का पूरा सहयोग रहा। स्कूल को 25 नवंबर, 2015 को जिला स्तर पर हुई सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में भी पहला पुरस्कार मिल चुका है।

जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली ने बताया कि राज्यस्तरीय मूल्यांकन टीम ने मानले विद्यालय को स्वच्छता के मानकों पर खरा पाया। इसकी रिपोर्ट सर्व शिक्षा अभियान के अपर परियोजना निदेशक डा. मुकुल सती को दी गई।

जिसके बाद विद्यालय का पहले स्थान के लिए चयन किया गया। डीईओ अली कहते हैं कि विद्यालय की यह उपलब्धि राज्य के दूसरे विद्यालयों के लिए प्रेरणा बनेगी।

यह हैं विद्यालय की खूबियां
- विद्यालय में बच्चों के लिए बना है हाईटेक शौचालय
- मीड-डे-मील के बाद  हाथ पोंछने के लिए तौलिया की व्यवस्था
- ऐसा पहला सरकारी स्कूल जहां बच्चे सप्ताह में तीन ड्रेस बदलते हैं
- पुस्तकालय और कंप्यूटर कक्ष की बढ़िया व्यवस्था है
- साफ-सुथरे कक्षा-कक्षों के साथ पेयजल की व्यवस्था  
- विद्यालय परिसर हरियाली से परिपूर्ण

प्रधानाध्यापक की मेहनत रंग लाई
प्राथमिक विद्यालय मानले में वर्ष 2009 में चंद्रशेखर शर्मा की तैनाती हुई। उनके पास प्रधानाध्यापक का प्रभार है। वह बताते हैं कि 2009 में विद्यालय में मात्र 14 बच्चे थे। वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 30 हो गई है, इनमें 10 छात्राएं हैं। विद्यालय में हर त्योहार मनाया जाता है। बच्चों का शैक्षिक स्तर उठाने में अभिभावकों का पूरा सहयोग मिलता है।


ये विद्यालय होंगे पुरस्कृत
अपर परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार राज्य स्तर पर प्राथमिक स्कूलों में स्वच्छता का पहला पुरस्कार मानले विद्यालय को, दूसरा टिहरी जिले के प्राथमिक विद्यालय घियाकोटी को और तीसरा विकासखंड कालसी (देहरादून) के प्राथमिक विद्यालय बिजऊ को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed