फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   M Ad in Pithauragarh

महाविद्यालय से अब कर सकेंगे एमएड की पढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
M Ad in Pithauragarh
पिथौरागढ़। एलएसएमपीजी कालेज पिथौरागढ़ में एमएड की कक्षाओं के संचालन के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। यदि स्वीकृति मिली तो एमएड के लिए यहां के छात्रों को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा महाविद्यालय में योग विषय खोलने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन

सीमांत पिथौरागढ़ जिले में पिथौरागढ़ महाविद्यालय सहित सभी महाविद्यालयों में बीएड की पढ़ाई होती है लेकिन अभी तक एमएड को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं एमएड करने के इच्छुक होते हैं उन्हें जिले से बाहर जाना पड़ता है। कुमाऊं विश्वविद्यालय से एसएस जीना विश्वविद्यालय में शामिल होने के बाद पिथौरागढ़ महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा मिल चुका है। ऐसे में यहां तमाम व्यावसायिक विषयों को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसी क्रम में महाविद्यालय प्रशासन ने एमएड विषय की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। अब शासन से एमएड को हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इसके अलावा महाविद्यालय प्रशासन योग विषय भी खोलने की तैयार में जुटा है। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। वर्तमान में विद्यालय में बीबीए और बीसीए की पढ़ाई चल रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में एमएड संचालन के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद एमएड की कक्षाओं का संचालन हो सकेगा। यहां पर कक्षाओं का संचालन शुरू होने से बीएड करने के बाद एमएड करने के इच्छुक छात्रों को बाहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। महाविद्यालय में योग विषय भी खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक नेगी, प्राचार्य, पिथौरागढ़ महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed