{"_id":"4b7bb022a086a1d338500e5dea4afc38","slug":"lpg-consumers-did-not-meet-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टकाना और पूल्ड आवास इलाके में रसोई गैस न बांटे जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में डीएम सुशील कुमार को समस्या की जानकारी दी। पूल्ड आवास और टकाना कालोनी के लोगों का कहना है कि रोस्टर के अनुसार इस इलाके में 27 फरवरी को रसोई गैस का वितरण होना था। लेकिन रसोई गैस की गाड़ी नहीं पहुंची। आज भी बारिश में लोग सिलेंडर लेने के लिए आए जबकि रसोई गैस की गाड़ी न आने से उनका गुस्सा फूट गया। लोगों ने वितरण प्वाइंट पर इंतजार के बजाय जमकर प्रदर्शन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा के नेतृत्व में उपभोक्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। श्री बोहरा ने कहा है कि यदि रसोई गैस वितरण व्यवस्था को सामान्य नहीं किया गया तो गैस आफिस के दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में गोविंद प्रसाद, विक्रम सिंह, विनोद टम्टा, विमला देवी, ममता देवी, देवकी देवी, प्रेमा देवी, संगीता देवी आदि थे। वहीं, गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण मजदूर काम करने को तैयार नहीं हैं। इस कारण वितरण में दिक्कत आ रही है। कहा कि जल्दी ही वितरण की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन