फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Low Business in Dharchula

नेपाल से ग्राहकों के नहीं आने से 50 प्रतिशत घटा धारचूला का व्यापार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Low Business in Dharchula
धारचूला (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के कारण नेपाल से ग्राहकों के नहीं आने से सीमांत धारचूला के व्यापार में 50 प्रतिशत का असर पड़ा है। सीमांत के धारचूला बाजार में नेपाल से ताजी सब्जियां, घी, दूध, दही सहित अन्य चीजें आती थीं और नेपाल से ही बड़ी संख्या में ग्राहक भी भारतीय बाजार में आते थे। लॉकडाउन के कारण भारत और नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के गेट बंद हैं। ऐसे में नेपाल से ग्राहक भारत नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने का समय सुबह सात बजे से दिन के एक बजे तक है, लेकिन ग्राहक नहीं होने से अधिकांश दुकानदार सुबह 11 बजे ही दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। सब्जी के थोक विक्रेता जीवन कुटियाल ने बताया कि हल्द्वानी मंडी से सप्ताह में तीन गाड़ी माल लगभग 280 क्विंटल सब्जियां मंगाते थे। नेपाल पुल बंद होने और गाड़ियां नहीं चलने से गांव से लोग नहीं आ रहे हैं। अब सप्ताह में केवल 150 क्विंटल सामान ही मंगा रहे हैं। परचून विक्रेता गंभीर कुटियाल और विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर का व्यापार 70 प्रतिशत नेपाल और शेष स्थानीय गांव के लोगों पर ही निर्भर है। नेपाल और भारत में लॉकडाउन के बाद झूला पुल बंद होने और गाड़ियां नहीं चलने से व्यापार 50 प्रतिशत गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed