फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   London Fort in Pithauragarh

Pithoragarh News: लेजर लाइट से जगमगाएगा पिथौरागढ़ का लंदन फोर्ट

Sat, 04 Mar 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
London Fort in Pithauragarh
पिथौरागढ़। 18वीं शताब्दी में गोरखा राजाओं की ओर से निर्मित पिथौरागढ़ की महत्वपूर्ण धरोहर लंदन फोर्ट अब रात में लेजर लाइट से जगमगाएगा। जिला प्रशासन ने 1.5 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद किले में लेजर लाइट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आजादी के बाद भी इस किले में तहसील संचालित होती रही। वर्ष 2015 में लगभग 4.65 करोड़ रुपये की लागत से किले का सौंदर्यीकरण किया गया। वर्ष 2018 में इसे कुमाऊं मंडल विकास निगम को हस्तांतरित किया गया। तब से इसका संचालन केएमवीएन कर रहा है। किले में प्रवेश पर निगम शुल्क वसूलता है। यहां सैलानियों के लिए रेस्टोरेंट भी बनाया गया है।
विज्ञापन

रात में किले का सौंदर्य निखारने के लिए डीएम रीना जोशी की पहल पर प्रस्ताव बनाया गया है। किला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर सके इसके लिए पूरे किले में लेजर लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा. किले का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



88.5 मी. लंबा और 40 मी. चौड़ा है किला
पिथौरागढ़। किले की लंबाई 88.5 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। 8.9 फुट ऊंचाई वाली दीवार की चौड़ाई पांच फुट चार इंच है। पत्थरों से बने इस किले के निर्माण में गारे का प्रयोग किया गया था। बताया जाता है कि प्रवेश द्वार के अलावा इस किले में पहले एक गोपनीय दरवाजा भी था जो अब नहीं दिखता है। कहा जाता है कि इस किले में गोरखा सैनिक और सामंत ठहरते थे। इस किले में एक तहखाना भी बनाया गया था। इसमें कीमती सामान और असलहे रखे जाते थे।



पिथौरागढ़ जिले के ऐतिहासिक किले लंदन फोर्ट को लेजर लाइट से जगमग किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed