फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lok Sabha elections: India-Nepal international border sealed

लोकसभा चुनाव : भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सील

Tue, 16 Apr 2024 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Apr 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: India-Nepal international border sealed
झूलाघाट/धारचूला/टनकपुर/बनबसा। 19 अप्रैल को होने जा रहे लोक सभा चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल की अंतर राष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है। अब झूला पुलों पर दोनों देशों के बीच आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। केवल विशेष आपात स्थिति में ही पुल खुल सकेगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में दोनों देशों को जोड़ने वाले आठ पुल हैं। इनमें झूलाघाट, बलुवाकोट, जौलजीबी, धारचूला के झूला पुलों से दोनों देशों के बीच सबसे अधिक आवाजाही होती है। 19 अप्रैल को हाेने वाले लोक चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सभी पुलों को मंगलवार शाम को बंद कर दिया गया है। झूलाघाट में शाम छह बजे पुल काे सील किया गया। सशस्त्र सीमा बल 55वीं वाहिनी झूलाघाट के असिस्टेंट कमांडेंट टी सिर्रिंग दोरजी ने बताया कि दोनों देशों के नागरिकों में मेडिकल इंमरजेंसी होने पर अंतरराष्ट्रीय झूलापुल उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद ही खुल सकेगा। भारत-नेपाल काे जोड़ने वाले यह पुल 19 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद ही खुलेंगे। इसी तरह टनकपुर और बनबसा में भी नेपाल सीमा को शाम पांच बजे सील कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed