{"_id":"5ae7553f4f1c1b350a8b7514","slug":"lockout-warnings-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
पांडेगांव में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडेगांव में पुल का निर्माण अधूरा छोड़ने से लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में यूथ कांग्रेस, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुल के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच दिन के भीतर पुल निर्माण का काम शुरू नहीं किए जाने पर उन्होंने लोनिवि दफ्तर में तालाबंदी करने की धमकी दी है। साथ ही इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की।
सोमवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और व्यापारी दीपक वर्मा के नेतृत्व में नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ पुल के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि एक माह पूर्व लोनिवि ने पांडेगांव में पुल का निर्माण कार्य रोक दिया था। तब से विभाग ने पुल बनाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। जिससे बजेटी, जीआईसी, पांडेगांव, पौंण, पपदेव और हुड़ेती गांव के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग इससे अनजान बना हुआ है। उन्होंने पुल निर्माण के साथ ही डामरीकरण की भी मांग की।
इन लोगों का कहना था कि इस सड़क में अनियंत्रित गति से वाहन दौड़ रहे हैं। जिससे लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने इस सड़क में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष अरुण कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार, विक्रम सिंह, छवि लाल वर्मा, गिरीश बिष्ट, राहुल वल्दिया, पूप्पू उप्रेती, शाहिद, राजेंद्र वल्दिया समेत तमाम लोग शामिल थे।