फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lockout of villagers in Gurna sub-post office

गुरना उप डाकघर में ग्रामीणों ने की तालाबंदी

Thu, 31 Jan 2019 11:36 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 31 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lockout of villagers in Gurna sub-post office
गुरना उप डाकघर में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
गुरना उप डाकघर में लंबे समय ने नेट सेवा बाधित होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तालाबंदी की। उन्होंने कहा कि उप डाकघर में नेट नहीं चलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 10 दिन के भीतर नेट सुविधा सुचारु नहीं होने पर उन्हाेंने प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस संबंध में मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल को भी पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा है कि गुरना उप डाकघर से 25 ग्राम पंचायतों के नौ उप शाखाएं संचालित हो रही हैं। वर्तमान में आठ माह में नेट नहीं चलने से लेनदेन नहीं हो रहा है। इससे जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा है कि कई बार इस मामले को जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाया गया लेकिन आज तक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उप डाकघर में शीघ्र नेट सेवा सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। तालाबंदी करने वालों में जिपं सदस्य लक्ष्मी भट्ट, कैलाश पांडेय, दीवान सिंह, बृजमोहन फुलेरा, कुंडल अधिकारी, नलिन तिवारी, जनार्दन भट्ट, राजेंद्र भट्ट, कैलाश भट्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed