{"_id":"5903754f4f1c1b9a19c0cad4","slug":"lock-in-state-primary-school-simali","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय प्राथमिक स्कूल सिमाली में लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय प्राथमिक स्कूल सिमाली में लगा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली में बंद पड़ा प्राथमिक स्कूल सिमाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी शिक्षा का यह हाल हो गया है कि किसी स्कूल में शिक्षकों के न होने से तो किसी में छात्रसंख्या शून्य होने के कारण ताले लग रहे हैं। स्कूल चलो अभियान और सर्वशिक्षा अभियान का ऐसा परिणाम सामने आया कि राजकीय प्राथमिक स्कूल सिमाली में नए शिक्षासत्र में ताला लग गया है। स्कूल में छात्रसंख्या शून्य हो गई है। पिछले साल तक स्कूल में कक्षा एक से पांच तक नौ बच्चे पढ़ते थे। तब स्कूल में दो शिक्षक काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच स्कूल से एक शिक्षक का स्थानांतरण हो गया और एक शिक्षक को पांच कक्षाओं को संभालने की जिम्मेदारी आ गई। दूसरी तरफ अभिभावकों ने खुद ही इस तरह की अव्यवस्था के बीच अपने बच्चों को भेजना बंद कर दिया। एक-एक कर सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भर्ती करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
स्कूल में अब भी एक शिक्षक तैनात है। अब विभाग उनको वहां से दूसरे स्कूल में समायोजित करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानाध्यापक पूरन सिंह बोरा ने बताया कि स्कूल में छात्रसंख्या शून्य होने की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में लंबे समय से भारी अव्यवस्थाएं चल रही थी। इसी कारण छात्रसंख्या भी कम होने लगी थी।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से सारी स्थिति का पता करने को कहा गया है। अभिभावकों से बात की जाएगी। यदि वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में फिर से प्रवेश दिलाने के इच्छुक होंगे तो स्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।