{"_id":"0cc77a37eb9498d80562a091f3c904ac","slug":"lkiabhut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लखियाभूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखियाभूत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशनुमा मौसम के बीच बुधवार को कुमौड़ के ऐतिहासिक मैदान में हिलजात्रा उत्सव संपन्न हो गया। हजारों लोगों ने इस अनूठी लोक परंपरा को देखा। लखियाभूत का आशीर्वाद लिया। नगर के आसपास के इलाकों के अलावा कुमाऊं के अन्य स्थानों से भी लोग हिलजात्रा देखने पहुंचे।
विज्ञापन
हिलजात्रा पर्व की तैयारी कुमौड़ गांव में मंगलवार से शुरू हो गई थी। मंगलवार देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बुधवार दोपहर बाद नगर के सभी लोगों का रुख कुमौड़ गांव की ओर था। कुमौड़ के ऐतिहासिक मैदान में शाम करीब पांच बजे से उत्सव की शुरुआत हुई। इससे पहले लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम हुए। कुमौड़ के ऐतिहासिक कोट (किले) से सबसे पहले रोपाई करने वाली महिलाओं का दल मैदान में उतरा। इसके बाद गलिया बल्द (आलसी बैल) की जोड़ी लाई गई। काफी देर तक यह कार्यक्रम चला।
विज्ञापन
बाद में ढोल-नगाड़ों के बीच जैसे ही लखिया भूत को मैदान में लाया गया तो उपस्थित लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। लखियाभूत का पात्र इस साल नीरज महर बने थे। वह विशेष प्रकार का मुखौटा पहने थे। उन्हें नियंत्रित करने के लिए बड़ी-बड़ी रस्सियों का सहारा लिया गया। मान्यता है कि लखियाभूत जितना आक्रामक है, प्रसन्न होने पर उतना ही फलदायी भी होता है। हजारों की तादात में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने लखियाभूत का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोक विश्वास है कि इस तरह की उपासना एवं आयोजन से लखियाभूत खुश हो जाते हैं। इससे गांव एवं इलाके में किसी प्रकार की विपदा नहीं आती। फसल बेहतर होती है। सूखा और ओलों का प्रकोप नहीं होता है।
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, विधायक मयूख महर, भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी, डीएम विनोद गिरी, एसपी आरएल शर्मा, एडीएम प्रशांत आर्य, एसडीएम केके मिश्रा आदि उपस्थित थे।
हिलजात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष गोपू महर, चंद्रशेखर महर, यशवंत महर ने सभी का स्वागत किया। कुमौड़ गांव में बुधवार सुबह से ही अस्थायी बाजार सज गई। पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर कुमौड़ से जाखनी तक का रूट हिलजात्रा के दौरान बंद कर दिया था।