{"_id":"5c2268d8bdec2257222daee2","slug":"litter-fire-extinguished-admin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े की आग बुझाने आया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े की आग बुझाने आया प्रशासन
Tue, 25 Dec 2018 10:58 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
कूड़े में लगी आग को बुझाने की कोशिश में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीपातल स्थित कूड़ाघर में लगी आग अभी पूरी तरह काबू नहीं आई है। कूड़ा पहाड़ी पर जड़ की ओर से लगा हुआ है और वहां तक पहुंचने के लिए पोकलैंड से रास्ता बनाया जा रहा है। बुधवार तक आग पर पूरी तरह काबू पाने की संभावना है।
विज्ञापन
मंगलवार को एडीएम आरडी पालीवाल, एसडीएम एसके पांडेय और पालिका के ईओ दीपक कुमार नैनीपातल पहुंचे। वहां वर्षों से जमा टनों कूड़ा अब भी धधक रहा है। नैनीपातल में सड़क से कूड़ा पहाड़ी ढलान पर फेंका जाता है। वर्षों से फेंके जाने वाले कूड़े के चलते इसका पूरा पहाड़ ही बन गया है। ईओ ने बताया कि कूड़े में आग जड़ तक पहुंच गई है और वहां पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
मिट्टी और पानी भी जड़ तक नहीं पहुंच पा रहा है। सोमवार से पोकलैंड मशीन से कूड़े के बीच से रास्ता बनाने का प्रयास किया गया। मंगलवार को भी रास्ता बनाने का काम जारी रहा। ईओ ने बताया कि शाम तक रास्ता तैयार होने के बाद बुधवार को मिट्टी और पानी डालकर आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
धुएं से कई गांव वालों का जीना मुहाल
पिथौरागढ़। नैनीपातल स्थित कूड़ाघर में लगी आग से उठने वाले धुएं और दुर्गंध के चलते नैनीपातल, बीसाबजेड़, सातसिलिंग, सुखपोखरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया। उन्होंने आग पर काबू नहीं पाने तक वहां कूड़ा डालने का विरोध किया। साथ ही कूड़े से लदे वाहनों को भी बैरंग लौटा दिया। पिछले तीन दिनों से नगर के कई हिस्सों से कूड़ा नहीं उठ पाया है। इसके चलते नगर में अधिकतर स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। ईओ दीपक कुमार का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद ही कूड़े को फेंका जाएगा। ब्यूरो
विधायक ने दिए आग को शीघ्र बुझाने के निर्देश
पिथौरागढ़। नैनीपातल स्थित कूड़ाघर में लगी आग के संबंध में डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ने डीएम और एसपी को आग पर पूरी तरह काबू पाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूड़े में लगी आग के धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने हर हाल में आग बुझाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, महेंद्र लुंठी, महिमन कन्याल आदि थे।