फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lines. worry. faces. farmers. due. hard. work. drying. up.

Pithoragarh News: सूख रही मेहनत से काश्तकारों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lines. worry. faces. farmers. due. hard. work. drying. up.
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। बारिश हुई नहीं और तापमान बढ़ते ही फसल सूखने लगी है। फसलों के साथ ही किसानों के चेहरे भी मुरझाने लगे हैं। गंगोलीहाट क्षेत्र में सूखती फसल को देखकर किसान निराश हैं। उन्होंने सरकार से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लाली, खतेड़ा, हनेरा, चौढयार, हाट, कुंजनपुर, रावलगांव, भाटगांव, भामा, जाखनी, नौदूंगा सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब दो हजार से अधिक किसानों की आजीविका खेती पर निर्भर है। मौसम की बेरुखी इन किसानों पर भारी पड़ गई है। इस बार जाड़ों में बारिश नहीं हुई और सिंचाई के साधन नहीं हैं।
विज्ञापन

तापमान बढ़ते ही फसलें सूखने लगी हैं इससे किसान मायूस हैं। क्षेत्र में गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, अलसी, मसूर, आलू सहित अन्य फसलें बहुतायत में होती हैं। बारिश न होने से फसलों की पौध मुरझाने लगी हैं। किसानों का कहना है कि अब बारिश का कोई फायदा नहीं होगा। जितेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, कमल सिंह, गिरीश चंद्र, लक्ष्मी दत्त सहित क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस बार बीज मिलना भी मुश्किल है। बारिश न होने से सभी किसानों को खासा नुकसान होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed