Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Life of trees that give oxygen has been snatched away, how will the environment be saved

Pithoragarh News: प्राणवायु देने वाले पेड़ों का छीन लिया जीवन, कैसे बचेगा पर्यावरण

Thu, 17 Apr 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Life of trees that give oxygen has been snatched away, how will the environment be saved
बेस अस्पताल के पास जंगल में कटे पेड़ों के ठूंठ और गिल्टे। संवाद
पिथौरागढ़। बिगड़ते पर्यावरण की सेहत सुधारने के लिए पौधरोपण कर जंगलों को विकसित करना ही एकमात्र विकल्प है। इसके लिए तमाम अभियान भी चलाए जा रहे हैं लेकिन जिला मुख्यालय के नजदीक लोगों को प्राणवायु देने वाले पेड़ों पर ही दनादन आरी चलाकर इनका जीवन छीन लिया गया है। ल्युंठूड़ा और पुनेड़ी की वन पंचायत में कटे 400 से अधिक पेड़ और ठूंठ पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल तक नई सड़क बनाने के लिए बीते दिनों ल्युंठूड़ा और पुनेड़ी वन पंचायत के जंगल में चीड़ के हरे पेड़ों को बेतरतीब तरीके से काट डाला गया। वन विभाग ने यहां सिर्फ 187 पेड़ों को काटने की अनुमति दी थी लेकिन इससे कई गुना अधिक पेड़ों की विकास के नाम पर बलि चढ़ा दी गई है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर कटे पेड़ों की पड़ताल की तो सिस्टम के झूठे दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

यहां कटे पेड़ों के 300 से अधिक ठूंठ साफ नजर आ रहे हैं, वहीं काटी गई करीब 300 मीटर सड़क के मलबे में कई ठूंठ दब चुके हैं। पूर्व में यहां हर पांच मीटर के दायरे में दो से तीन हरे पेड़ लगे हुए थे। ऐसे में साफ है कि अनुमति के सापेक्ष कई गुना अधिक पेड़ों को काटा गया है। पुनेड़ी और ल्युंठूड़ा के लोगों ने वर्ष 1977 से पूर्व अपनी वन पंचायत में इन पेड़ों को पौधों के रूप में रोपा था। अब जब ये बड़े हुए तो सड़क के नाम पर इनका जीवन छीन लिया गया है। अपनी आंखों के सामने अपने बुजुर्गों के विकसित किए गए जंगल को उजड़ता देख स्थानीय लोगों में खासा दर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पूरी सड़क कटी तो चढ़ेगी एक हजार से अधिक पेड़ों की बलि
घंटाकरण जीजीआईसी के पास से बेस अस्पताल के साथ ही पुनेड़ी और रई क्षेत्र को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया गया है। बीते दिनों इससे कुछ ही दूरी पर गैस गोदाम से बेस अस्पताल तक नई सड़क बनाने का निर्णय लिया गया था। बीते दिनों इसकी कटिंग शुरू हुई। ल्युंठूड़ा और पुनेड़ी वन पंचायत के जंगल में 300 मीटर सड़क काटने के लिए 400 से अधिक पेड़ इसकी जद में आए हैं। यदि इससे आगे 500 मीटर सड़क का और निर्माण किया गया तो जाहिर है कि एक हजार से अधिक पेड़ों पर आरी चलानी होगी।
--
पुरानी सड़क को बेहतर किया जाता तो बच सकता था जंगल
घंटाकरण जीजीआईसी के पास से बनी सड़क बेस अस्पताल, पुनेड़ी और रई क्षेत्र को जोड़ने के साथ ही नगर तक पहुंचने के लिए लिंक सड़क के रूप में उपयोग में लाई जाती रही है। इस सड़क को बेहतर न कर बेस अस्पताल तक नई सड़क बनाने का निर्णय लिया गया, जो जंगल के विनाश का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुरानी सड़क की ही मरम्मत कराई जाती तो उनका जंगल बच सकता था।
--
बोले लोग
हमारे बुजुर्गों ने कड़ी मेहनत से जंगल विकसित किया था, इसे अब उजाड़ दिया गया है। इस जंगल से हमें अपने पशुओं के लिए चारा मिलता था। अब चारे का संकट भी पैदा होगा। अनुमति से कई गुना अधिक पेड़ काट दिए गए हैं। - चंद्रा लुंठी
--
हमारी वन पंचायत का जंगल बगैर हमारी अनुमति के उजाड़ दिया गया। 400 से अधिक पेड़ काट दिए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के दावे किए जा रहे हैं लेकिन हमारे जंगल में पेड़ों पर आरी चला दी गई है। - शमशेर सिंह
--
मनमाने तरीके से पेड़ काट दिए गए हैं। यदि इससे आगे सड़क बनी तो हमारा पूरा जंगल बर्बाद हो जाएगा। पुरानी सड़क को बेहतर किया जाता तो हमारा जंगल बच जाता। बुजुर्गों के पाले पेड़ों के कटान से आहत हूं। - शंकर सिंह

--
शासन-प्रशासन को इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। अवैध तरीके से पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम सड़कों पर उतरेंगे। - केदार लुंठी, वन सरपंच
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed