फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Life affected due to rain in Pithoragarh district

Pithoragarh: रास्तों में फंसे वाहन, पंपों में डीजल-पेट्रोल हुआ खत्म; सड़कें बंद होने से सब्जी भी नहीं पहुंची

Sat, 14 Sep 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 14 Sep 2024 05:00 PM IST
सार

मैदानी क्षेत्रों को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-टनकपुर और पिथौरागढ़-हल्द्वानी सड़क बंद होने से टैंकर नहीं पहुंच सके और पंपों में डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया। वहीं दो दिन से ट्रक न पहुंचने से लोगों को सब्जी भी नसीब नहीं हुई। 

विज्ञापन
Life affected due to rain in Pithoragarh district
रास्ते में फंसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक मुश्किल बढ़ सड़कों ने बढ़ाई है। जिले को मैदानी क्षेत्रों को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-टनकपुर और पिथौरागढ़-हल्द्वानी सड़क बंद होने से टैंकर नहीं पहुंच सके और पंपों में डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया। वहीं दो दिन से ट्रक न पहुंचने से लोगों को सब्जी भी नसीब नहीं हुई। वाहन चालक ईधन के लिए एक से दूसरे पंप के तो लोग सब्जी के लिए दुकानों के चक्कर काटते रहे।

जिले की लाइफलाइन पिथौरागढ़-टनकपुर और पिथौरागढ़-हल्द्वानी सड़कों पर बीते दो दिन आवाजाही ठप रही। ऐसे में जिले में आपूर्ति लड़खड़ा गई। सब्जी के ट्रक और ईधन के टैंकर जिले में नहीं पहुंच सके। शनिवार को नगर के अधिकांश पंपों में डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया इससे वाहन चालक परेशान रहे। चालक ईधन के लिए एक से दूसरे पंपों के चक्कर काटते रहे। कुछ पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन रही। दुकानों में सब्जी गायब रही और लोगों ने किसी तरह इसका इंतजाम किया। 

विज्ञापन


ये  पढ़ें- Pithoragarh News: आईटीबीपी के जवान और पोर्टर ने बर्फबारी के बीच गुफा में गुजारी रात, 36 घंटे बाद किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें बंद होने से टैंकर नहीं पहुंच सके। सड़कें खुल गई हैं। जल्द टैंकर, ट्रक पहुंचेंगे और ईधन सहित अन्य सामग्री की आपूर्ति सुचारू होगी।
- खुशबू पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी, पिथौरागढ़

मलबे में फंसी रोडवेज बस को बमुश्किल निकाला
पिथौरागढ़-घाट हाईवे पर जामिरखेत के पास मलबे में फंसी को निकालने में प्रशासन के पसीने छूटे। मलबे से बस को निकालने के लिए जेसीबी भेजी गई लेकिन सफलता नहीं मिली। किसी तरह हाईवा क्रेन की व्यवस्था कर दो घंटे की मशक्कत के बाद बस को मलबे से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान आवाजाही रोकनी पड़ी। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ जाम लगा रहा, इससे यात्री और वाहन चालक परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed