फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP jawan and porter spent the night in the cave amidst snowfall in munsiyari pithoragarh

Pithoragarh News: आईटीबीपी के जवान और पोर्टर ने बर्फबारी के बीच गुफा में गुजारी रात, 36 घंटे बाद किया रेस्क्यू

Sat, 14 Sep 2024 04:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 14 Sep 2024 04:26 PM IST
सार

चीन सीमा पर गश्त के दौरान लापता आईटीबीपी का जवान और पोर्टर का आखिरकार 36 घंटे बाद पता चला। साथियों के साथ से भटके जवान और पोर्टर ने भारी बर्फबारी के बीच एक गुफा में रात बिताई।

विज्ञापन
ITBP jawan and porter spent the night in the cave amidst snowfall in munsiyari pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

चीन सीमा पर गश्त के दौरान लापता आईटीबीपी का जवान और पोर्टर का आखिरकार 36 घंटे बाद पता चला। साथियों के साथ से भटके जवान और पोर्टर ने भारी बर्फबारी के बीच एक गुफा में रात बिताई। तीसरे दिन टीम ने उन्हें मुनस्यारी से 84 किमी दूर खोजा। दोनों को मिलम लाया गया।

चीन सीमा पर पिथौरागढ़ से मिलम से गढ़वाल के मलारी तक गश्त करने के लिए आईटीबीपी के सैनिकों का दल बीते बृहस्पतिवार को मुनस्यारी से रवाना हुआ। दल में शामिल बिहार निवासी जवान अनिल राम और पोर्टर वल्थी, मुनस्यारी निवासी देवेंद्र सिंह अचानक लापता हो गए। भारी बर्फबारी के बीच दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। रेस्क्यू टीम उनकी खोजबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: रामनगर में पर्यटकों से भरी जिप्सी नदी में बही, महिला समेत पांच लोग थे सवार; मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


36 घंटे बाद शनिवार सुबह रेस्क्यू टीम उन तक पहुंची। जानकारी के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र में सीमा पर भारी बर्फबारी से दोनों रास्ता भटककर साथियों से अलग हो गए। दोनों ने भारी बर्फबारी के बीच बमरास के पास एक गुफा में रात बिताई। दोनों रेस्क्यू कर मिलम लाया गया। एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने कहा कि दोनों सुरक्षित हैं।
 

चार फुट बर्फ में चलाया रेस्क्यू अभियान
जिस स्थान पर आईटीबीपी का जवान और पोर्टर लापता हुए वहां चार फुट बर्फ जमा है। मौसम में खराबी के बाद बीते बृहस्पतिवार को यहां जमकर बर्फबारी हुई। ऐसे में दोनों साथियों के साथ बिछड़कर लापता हो गए। रेस्क्यू टीम चार फुट बर्फबारी पर अभियान चलाकर दोनों तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed