फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Let me know if you have any problems: Dr. Singh

कोई समस्या, परेशानी हो तो मुझे बताएं : डॉ. सिंह

Thu, 27 Jul 2023 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Jul 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Let me know if you have any problems: Dr. Singh
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मरीजों का हाल पूछते पीएमएस। संवाद
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में कोई समस्या तो नहीं है। चिकित्सक उपचार ठीक से कर रहे हैं न। खाना समय पर मिलता है, कोई समस्या हो तो मुझे जरूर बताएं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. जयराज सिंह नबियाल ने बृहस्पतिवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समस्त वार्डों में सफाई, धुलाई, भोजन, औषधि वितरण, निष्प्रयोज्य सामग्री आदि का गहन निरीक्षण किया। प्रत्येक वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का भी निरीक्षण किया। डॉ. नबियाल ने कहा कि मरीज यहां ठीक होने आए हैं। उनका उपचार ठीक ढंग से किया जाए। उन्होंने तीमारदारों से भी अस्पताल में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर भोजन नोडल अधिकारी डॉ. कृतिका अवस्थी, डॉ. आकांक्षा वत्स, मातृका सुमन गुंजियाल, गुणवत्ता मैनेजर चंदन पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed