फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less Water Supply in Jhulaghat

Pithoragarh News: पानी के लिए तरस रहे बनाड़ा गांववासी

Sun, 23 Apr 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Less Water Supply in Jhulaghat
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मजिरकांडा के बनाड़ा गांव के लोग पीने पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों को एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। प्राथमिक पाठशाला और आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए भी पानी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है बच्चों को सिंचाई में प्रयुक्त होने वाला दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर घर नल हर घर जल योजना में सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद हर गांव में जल संकट बना है। बनाड़ा गांव में भी यही हाल है। हर घर जल योजना के तहत सेठीगांव स्रोत का पानी लेकर बनाड़ा गांव तक पहुंचाया जाना था लेकिन सेठीगांव स्रोत से लाइन न बनाकर पुरानी घांघल के जंगल से होकर झूलाघाट आने वाली लाइन से जोड़कर बनाड़ा गांव को आपूर्ति दिखा दी गई। इस कारण योजना में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राम चंद्र भट्ट और ग्रामीण नरेंद्र सिंह थापा ने बताया कि जल संस्थान के साथ सर्वे के लिए सेठीगांव स्रोत तक गए थे। सर्वे में गांव तक पानी पहुंचाने के लिए दो टैंक आमू डांडा और प्राथमिक पाठशाला बनाड़ा के ऊपर च्यूरा में बनने थे लेकिन विभाग की अनदेखी से एक टैंक च्यूरा में बनाया जिसमें पानी की बूंद नहीं है। बनाड़ा गांव में 30 कृषक परिवार हैं जिन्हें अपने साथ ही मवेशियों के लिए भी पानी की जरूरत रहती है। पानी नहीं आने से एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डू थापा ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला बनाड़ा और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए जामीरपानी से आने वाले दूषित सिंचाई के पानी से दोपहर का खाना बना रहे हैं और इसी पानी को पीने के लिए बच्चे मजबूर हैं। बनाड़ा में नैन सिंह, गणेश सिंह, चंद्र सिंह, सुंदर सिंह, बिशन सिंह, कलावती देवी, धर्मानंद भट्ट, कमल किशोर भट्ट आदि ग्रामीणों के घर में हर घर जल योजना के तहत नल तो लगा लेकिन पानी नहीं आया।

ग्राम प्रधान मजिरकांडा किरन भट्ट, गुड्डू थापा, पूर्व प्रधान राम चंद्र भट्ट, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी और ग्रामीण मिलकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। ग्राम प्रधान किरन भट्ट ने बताया कि यदि पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो सभी ग्रामीण अनशन कर पिथौरागढ़ रोड पर धरना देंगे। जल संस्थान के एई विनय जोशी ने बताया कि फेस वन का कार्य पूरा कर लिया है। फेस दो में दूसरे टैंक का निर्माण किया जाना है। शीघ्र ही निर्माण कार्य कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed