फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less Tourism in Patal Bhuvneshwar

पाताल भुवनेश्वर गुफा देखने कम आ रहे पर्यटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Less Tourism in Patal Bhuvneshwar
गंगोलीहाट की विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पाताल भुवनेश्वर की गुफा देखने के लिए कोरोना काल से पहले की अपेक्षा इस बार पर्यटक कम आ रहे हैं। पहले के मुकाबले मात्र 40 फीसदी पर्यटक आने से इस क्षेत्र के पर्यटन कारोबार पर भी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

पाताल भुवनेश्वर में 60 फीसदी पर्यटक कम आने से इस बार क्षेत्र का पर्यटन कारोबार 70 फीसदी नीचे गिर गया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि मार्च से सीजन शुरू हो जाता है, जबकि पहले बसों में आकर रोजाना 1000 से अधिक पर्यटक गुफा देखने के लिए पहुंचते थे, लेकिन इस बार 300 से 400 पर्यटक ही आ रहे हैं। पाताल भुनेश्वर गुफा दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों लोग पहुंचते थे। इससे स्थानीय लोगों रोजगार मिलता था, लेकिन इस बार पर्यटकों की कमी के कारण कारोबारी भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पाताल भुवनेश्वर में वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। मंदिर कमेटी ने लोनिवि की खाली जगह में पार्किंग बनाने की मांग की है। शौचालय की वैकल्पिक व्यवस्था है। रहने और खाने के लिए केएमवीएन का गेस्ट हाउस और होटल हैं। मंदिर के आसपास आरडब्ल्यूडी ने विश्राम भवन बनाया है, लेकिन रखरखाव की व्यवस्था न होने के कारण उनके आसपास झाड़ियां उगी हैं। स्थानीय युवाओं ने इस विश्राम भवन को लीज पर देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed