{"_id":"6287daf8de061d1f3f594acd","slug":"less-atendance-in-govt-office-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4632867178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं कार्यालय
विज्ञापन
पिथौरागढ़ युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में 10.08 मिनट में लगा ताला।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद पिथौरागढ़ के सरकारी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी समय से कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण जनहित के साथ ही कार्यालयों के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम शुक्रवार सुबह 10:06 बजे समाज कल्याण विभाग के दिव्यांग, किसान, पेंशन कक्ष में पहुंचे। यहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। कक्ष के बाहर पेंशन के काम के लिए आए दो-तीन लोग खड़े मिले। उन्होंने बताया कि वह कर्मचारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं। सुबह 10:07 बजे टीम डीडीओ कार्यालय पहुंची यहां सारे कर्मी उपस्थित मिले। डीडीओ की कुर्सी खाली थी। सुबह 10:08 बजे टीम युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचे कार्यालय का तालाबंद मिला। युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय के बगल वाले कमरे में भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। सुबह 10:10 बजे कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी भी अपने कार्यालय में नहीं मिले। इसके बाद टीम 10:11 बजे उरेडा कार्यालय और आरईएस के कार्यालय पहुंची तो वहां के सारे कर्मचारी तैनात मिले। सुबह 10:15 बजे तक जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी की कुर्सी खाली दिखी। अन्य कर्मचारी कार्य पर जुटे थे। सरकारी कर्मचारियों के समय से कार्यालय न पहुंचने के कारण कार्यालय के काम के साथ जनहित के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में अनावश्यक देरी भी हो रही है।
चंपावत में एडीओ पंचायत और पीआरडी स्वयंसेवक अनुपस्थित
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम चंपावत अनिल कुमार चन्याल, लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एआरटीओ कार्यालय टनकपुर में एडीएम को सभी व्यवस्थाएं और उपस्थिति सामान्य मिली।
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने सबसे पहले ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां उपस्थिति पंजिका में 10 कर्मचारियों में से नौ कार्मिक उपस्थित पाए गए। एडीओ पंचायत अनुपस्थित रहीं। सीएमओ कार्यालय के निरीक्षण में पीआरडी स्वयंसेवक बिना अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी के कक्ष में ताला लगा मिला। एसडीएम ने उप शिक्षाधिकारी कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।