Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopards are increasing due to the end of jackals in the forest

Pithoragarh News: जंगल में सियार खत्म होने से बढ़ रहे हैं तेंदुए

Sat, 27 May 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Leopards are increasing due to the end of jackals in the forest
गंगोलीहाट का जाखनी उप्रेती गांव। संवाद
पिथौरागढ़। पर्वतीय क्षेत्र के जंगलों से सियार कम होने से तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। जंगल में भोजन कम होने से तेंदुए लगातार हमलावर हो रहे हैं। गंगोलीहाट के बालाकुचा में घास लेने गई महिलाओं को चार दिन पूर्व चार तेंदुए दिखाई दिए। कुंजनपुर क्षेत्र में भी तीन तेंदुओं की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। जाखनी उप्रेती में 11 मई को तेंदुए ने एक बालिका पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद 24 मई को तेंदुए ने एक और बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बृहस्पतिवार को घायल बालक की हायर सेंटर ले जाने के दौरान मौत हो गई। इससे क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। गंगावली वंडर्स के सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सियार प्राकृतिक रूप से तेंदुए का प्रतियोगी है। सियार तेंदुए के छोटे बच्चों को खा देता है। इससे जंगल में प्राकृतिक संतुलन भी बना रहता है। कुछ वर्ष पूर्व बाहर से आए कंजरों (घुमंतुओं) ने जंगलों में सियार मार दिए। इसके चलते सियार काफी कम संख्या में रह गए हैं। एसडीओ वन ज्वाला प्रसाद गौड़ का भी कहना है कि जंगलों में सियार रहेंगे तो तेंदुआ नियंत्रण में रहेगा। बिष्ट ने बताया कि चार दिन पूर्व गंगोलीहाट बाजार से चार किमी पहले बालाकुचा, भामा गांव के पास घास लेने गई महिलाओं को पैरापिट पर चार तेंदुए बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन

जाखनी क्षेत्र में तेंदुए अक्सर दिखाई देते हैं। वह कहते हैं कि जंगलों में वन्य जीव कम होने से तेंदुए इंसानों पर हमलावर हो रहे हैं। उनका कहना है कि तेंदुए के हमले के बाद फारेंसिक एक्सपर्ट आते हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती है। ऐसे में पता नहीं चल पाता है कि पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ ही हमलावर है।
विज्ञापन

बाक्स
हमलावर तेंदुए को आदमखोर घोषित करो
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने जाखनी उप्रेती गांव में बच्चों पर हमला करने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है। एसडीएम एके शुक्ला के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 15 दिन के अंदर तेंदुए ने दो छोटे-छोटे बच्चों पर हमला किया है। लोगों के हल्ला मचाने के बाद तेंदुआ बच्चों को घायल कर छोड़ गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में विमल रावल, रमेश बोरा, हरीश चंद्र दुर्गापाल, नीरज पंत, ललित उप्रेती, रविंद्र लाल वर्मा, संजेश मेहता, नवीन चंद्र, कमल उप्रेती, देवेंद्र मेहरा, रणजीत बसेड़ा, भगवान सिंह नेगी, प्रदीप कोठारी, आरपी पंत शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed