फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard which killed child in Kothera village imprisoned in cage

Pithoragarh News: कोठेरा गांव में बच्चे की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

Wed, 08 Nov 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard which killed child in Kothera village imprisoned in cage
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कोठेरा गांव में 10 दिन पूर्व मासूम की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोठेरा गांव में तेंदुए ने पिछले दिनों तेंदुआ 26 माह के बच्चे को घर के आंगन से उठा ले गया था जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। साथ ही विभाग की दो टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही थीं। तेंदुए की निगहबानी के लिए कैमरा ट्रैप भी लगाए गए थे।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। प्रभारी वन क्षेत्राधिकार चंदा महरा ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है। उसकी उम्र लगभग सात साल है। ग्रामीण सूरज कुमार, अमित कुमार, सुनील, करण और निखिल ने बताया कि मंगलवार की रात भर तेंदुआ गुर्रा रहा था। तड़के ही उन्हें तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिली तो गांव से करीब 400 मीटर दूर उसे देखने पहुंचे। वन विभाग की टीम तेंदुए को रेंज में ले गई। वहां डॉ. मंजू असवाल ने तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच की। रेंजर महरा ने बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed