फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard imprisoned in Bhattigaon synonymous with terror

भट्टीगांव में आतंक का पर्याय बन चुका तेंदुआ पिंजरे में कैद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Leopard imprisoned in Bhattigaon synonymous with terror
भट्टीगांव में पिंजरे में कैद तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के नगर पंचायत वार्ड तीन भट्टीगांव में बच्ची को निवाला बनाने वाला तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से वन विभाग के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को तेंदुआ घर के आंगन में खेल रही बच्ची को उठा ले गया था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। रविवार रात पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गई। इससे विभाग और पुलिस को मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाद में भीड़ को हटाकर कैद तेंदुए को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया गया। इसके बाद वन विभाग के वाहन से एसडीओ कार्यालय तक पहुंचाया गया। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, जो दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वन क्षेत्र अधिकारी चंद्र मेहरा, डिप्टी रेंजर गंगा सिंह बोरा, वन रक्षक ज्योति वर्मा, शुभम पाठक, पुष्कर लाल, चंदन कोरंगा, ठाकुर सिंह सहित आदि मौजूद थे।

भट्टीगांव में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।

भट्टीगांव में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed