फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard attacks young woman in Pithoragarh's Dungra village, injures her

Leopard attack in Pithoragarh: आंगन में युवती पर हमला, गंभीर घायल; शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

Sat, 28 Mar 2026 04:05 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Mar 2026 04:05 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के डूंगरा गांव में तेंदुए के हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Leopard attacks young woman in Pithoragarh's Dungra village, injures her
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिथौरागढ़ के बिण विकासखंड के डूंगरा गांव में तेंदुए के हमले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, डूंगरा गांव के कूचगाड़ तोक निवासी संगीता (19) पुत्री कृष्ण सिंह वल्दिया तड़के चार बजे आंगन में आई। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। संगीता के चिल्लाने पर परिजन घर से बाहर निकले। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।

विज्ञापन

परिजन संगीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे भर्ती किया गया। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि युवती के चेहरे और हाथ में तेंदुए ने गहरे जख्म किए हैं। उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। प्रधान राम सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। हालांकि तेंदुआ नजर नहीं आया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के साथ ही रात के समय बाहर न निकलने की अपील की। जोशी ने बताया कि घायल के परिजनों को अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। वहीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, वीरेंद्र बोहरा समेत कई लोगों ने अस्पताल पहुंच घायल युवती का हालचाल जाना और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस मौके पर गिरीश जोशी, महेंद्र कार्की, विनोद चैंसर, गणेश चिराल, मनोज पिलख्वाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के साथ थे दो शावक
डूंगरा गांव के कूचगाड़ तोक में घायल युवती के पिता कृष्ण सिंह ने बताया कि हमला करने वाली तेंदुआ मादा है। उसके साथ दो छोटे शावक भी नजर आए। उन्होंने बताया कि उनका घर अकेले में है। उन्होंने घर के बाहर ही शौचालय बनाया है। प्रधान राम सिंह ने बताया कि कृष्ण सिंह रोज सुबह दूध बेचने पिथौरागढ़ आते हैं। इसके चलते परिवार के सदस्य जल्दी उठ जाते हैं। संगीता भी सुबह उठकर हर रोज की तरह आंगन में पहुंची तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। प्रधान ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed