{"_id":"6a95cf15dc24e8e4fc0d1282","slug":"leopard-attacks-young-man-in-kujauli-pithoragarh-he-narrowly-escapes-with-his-life-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146226-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के कुजौली में तेंदुए ने युवक पर किया हमला, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के कुजौली में तेंदुए ने युवक पर किया हमला, बाल-बाल बची जान
Tue, 01 Sep 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में तेंदुए सक्रियता बढ़ गई है। कुजौली में रविवार की रात तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। घटना में युवक बाल-बाल बच गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। क्षेत्र के लोगों ने डीएफओ को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, नगर के कुजौली क्षेत्र में पानी की टंकी के सामने चंद्र मोहन पांडेय के घर के आंगन और खेत में बीते 28 अगस्त से तेंदुआ लगातार आवाजाही कर रहा है। इसके बाद वह आबादी क्षेत्र की गलियों में घूम रहा है।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इन गलियों में रात 11 बजे तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अनेक युवा पानी की टंकी के पास स्थित पुस्तकालय में रात में अध्ययन करने जाते हैं।
विज्ञापन
इस बीच बीते रविवार रात करीब 10 बजे तेंदुए ने बाला दत्त जोशी के पौत्र पीयूष जोशी पर हमला कर दिया। पीयूष ने शोर मचाते हुए भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
चिंतित लोगों ने सोमवार को डीएफओ आदित्य रत्न को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता की सूचना लगातार विभाग को दी जा रही है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में मुकेश भट्ट, बीना पांडेय, बाला दत्त जोशी, नवीन पांडेय, भावना भट्ट, सुमन जोशी, भुवन जोशी, हरीश गिरी, संजय जोशी, चारू पुनेठा आदि शामिल हैं।