{"_id":"656625ece36eb5a8c90b3b28","slug":"leopard-attacks-a-person-who-went-to-graze-goats-in-baitadi-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7375-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बैतड़ी में बकरी चराने गए व्यक्ति पर तेंदुए का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बैतड़ी में बकरी चराने गए व्यक्ति पर तेंदुए का हमला
Tue, 28 Nov 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में तेंदुए के हमले में दशरथ चंद नगरपालिका 2 ज्वांकटे के मान सिंह धामी (45) घायल हो गए। धामी गांव के नजदीक जंगल में अपनी बकरियों को चराने गए थे। घात लगाए तेंदुए ने बकरियों पर हमला किया तो धामी ने हल्ला मचाया। बौखलाए तेंदुए ने उन पर ही हमला कर दिया। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तेंदुए को जंगल की ओर भगाया। घायल धामी का बैतड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
--
बार-बार तेंदुए के आबादी में आने से ग्रामीणों में दहशत
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के कोठेरा गांव में तेंदुआ बार-बार आबादी में नजर आ रहा है। तेंदुए ने पिछले दिनों जिस घर में दो साल के बच्चे को निवाला बना लिया था उसी घर से बकरी को मार डाला।पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि तेंदुए अब भी गांव में लगातार नजर आ रहे हैं। तेंदुआ मृतक बच्चे की नानी रेवती देवी की एक बकरी को उठाकर ले गया। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद