{"_id":"57f7dc844f1c1b6d5326f7cf","slug":"lawful-possession-of-government-land-will-be-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर दिलाया जाएगा वैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर दिलाया जाएगा वैध कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
विधि आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विधि आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री रमेश कापड़ी ने कहा कि सरकार उन लोगों को जमीन का वैध कब्जा दिलाने की कार्रवाई कर रही है जो जमीन पर वर्षों से कब्जा किए हैं। उन्होंने कहा कि बेड़ीनाग और चौकोड़ी के भूमि विवाद को हल किया जाएगा। जिन लोगों का जमीन पर कब्जा है, उनको मालिकाना हक दिलाने के लिए सरकार ने कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
कापड़ी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने लैंड मैनेजमेंट काउंसिल का गठन किया है। इसके तहत अब कब्जे वाली जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। इससे प्रदेश के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने आबकारी एक्ट और वन एक्ट में सुधार लाने संबंधी सुझाव भी रखे गए हैं। वन एक्ट के कारण कई विकास कार्य ठप हो गए हैं। यदि इस एक्ट में संशोधन हो जाए तो विकास के काम और तेज होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार वर्ग तीन और वर्ग चार की जमीन का भी अध्ययन कर रही है। यह कोशिश की जाएगी कि इस जमीन पर भी कब्जेदारों और सरकार का अलग से कब्जा घोषित किया जाए।
विज्ञापन