फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Launched with hammers, rushing in markets

झूलापुलों से आवाजाही शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक

Mon, 27 Nov 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट Updated Mon, 27 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Launched with hammers, rushing in markets
जौलजीबी मेले में खरीदारी को उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

नेपाल चुनाव के कारण 23 नवंबर की सुबह से बंद अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर सोमवार सुबह से आवाजाही शुरू हो गई है। सोमवार को नेपाल से बड़ी संख्या में लोग भारतीय बाजारों में पहुंचे। इस कारण झूलाघाट में काफी चहल-पहल रही। धारचूला में भी झूलापुल से कई लोग भारतीय क्षेत्र में पहुंचे और धारचूला से भी कई लोग नेपाल के बाजार में खरीदारी के लिए गए।

विज्ञापन


जौलजीबी मेले में सोमवार को काफी रौनक रही। नेपाल से बड़ी संख्या में लोग जौलजीबी मेले में पहुंचे। जौलजीबी मेले में सामान की बिक्री जारी है। अभी व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी और अगले माह के प्रथम सप्ताह तक भी कुछ अस्थायी दुकानें खुली रहेंगी। जौलजीबी मेले में नेपाल के लोग ज्यादा संख्या में खरीदारी के लिए आते हैं।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने बताया कि मेले में अब भीड़ बढ़ने लगी है। तहसीलदार आईबी मल्ल ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक अस्थायी दुकानें खुली रहेंगी। इस बीच नेपाल चुनाव संपन्न होने के बाद बलुवाकोट स्थित झूलापुल से भी आवाजाही होने लगी है। भारत और नेपाल के लोग इन झूलापुलों से ही आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा का मतदान संपन्न होने के बाद लोग चुनाव परिणामों पर अनुमान लगाने लगे हैं। पश्चिमी नेपाल के चार जिलों बैतड़ी, दार्चुला, बजांग और बाजुरा में रविवार को मतदान संपन्न हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed