{"_id":"60c4fc0d8ebc3e282f50142a","slug":"landslide-in-thal-pithoragarh-news-hld4275157113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के बाद सुरक्षा दीवार नहीं लगने से छह परिवार आए खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के बाद सुरक्षा दीवार नहीं लगने से छह परिवार आए खतरे की जद में
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। सूनी भंडारीगांव रजवार-बोक्टा को जाने वाली सड़क पर कटिंग के बाद सुरक्षा दीवार बनने से पैराड़ भंडारीगांव रजवार गांव के छह मकान खतरे की जद में आ गए हैं। बावजूद इसके सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
सुरक्षा दीवार नहीं होने से राकेश लेखक, दिनेश लेखक, सूरज लेखक, बसंत बल्लभ लेखक और देवेंद्र लेखक के मकानों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि लोनिवि ने सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया है।
जिसके चलते मकान खतरे की जद में आ गए हैं। उनका कहना है कि लोनिवि पिथौरागढ़ ने 20 मई को दीवार लगाने का कार्य शुरू तो किया, लेकिन अधूरी दीवारों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विभाग से पूछने पर विभाग उन्हें बजट खत्म होने का हवाला दे रहा है। उन्होंने बताया कि दस जून की भारी बारिश से सड़क के कटिंग का मलबा गिरने से मकान तक भूस्खलन हो गया है। पीड़ित परिवारों ने आज राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में संज्ञान लेने की गुहार लगाई है।