{"_id":"64bd80672f5cc583050fd818","slug":"landslide-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2304-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भूस्खलन और बोल्डर आने से सीमांत की 16 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भूस्खलन और बोल्डर आने से सीमांत की 16 सड़कें बंद
Mon, 24 Jul 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
जाराजिबली के देथल में श्रमदान से रास्ता बनाते ग्रामीण। संवाद
पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपुलेख समेत सीमांत जिले की 16 सड़कें भूस्खलन, बोल्डर और मलबा आने से बंद हैं। कार्यदायी संस्था सड़कें खोलने में जुटी हैं।
सीमांत जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से चीन सीमा को जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है। पहाड़ियां लगातार दरकने से सड़कों पर बोल्डर और मलबा गिर रहा है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार रविवार सुबह चीन सीमा को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़क पर बोल्डर गिर गए। लामारी के पास भी सड़क भूसखलन के चलते 21 जुलाई से बंद चल रही है।
इसके अलावा तवाघाट-थानीधार, नैनीपातल-मड़मानले, भंडारी गांव- रजबार बोक्टा, मटियाल बैंड-उपरतोला और मालकोट-लोध सड़क बंद चल रही हैं। पौड़ी-घटकुना, बंगापानी-जाराजिबली, छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, मसूरीकांठा-होकरा, डीडीहाट-आदीचौरा-हुनेरा, देवविचौना, गराली, सानदेव-तुरगोली और ड्योड़ा-बारमो सड़कों पर आवागमन बाधित चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बंद होने के चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश मिमी में
पिथौरागढ़ 29
गंगोलीहाट 77.50
बेड़ीनाग 42
डीडीहाट 4.90
मुनस्यारी 2.60
धारचूला 3.60
पिथौरागढ़ में हुई मूसलाधार बारिश
पिथौरागढ़। रविवार तड़के जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे गधेरे और नाले उफान पर आ गए। खेतों से लेकर सड़कों और मैदानों में जल भराव हो गया। सुबह सात बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया। दिन में तेज धूप रही। मूसलाधार बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
जाराजिबली के देथल में श्रमदान से ठीक किया रास्ता
धारचूला/ बंगापानी। बंगापानी तहसील के जाराजिबली गांव में शुक्रवार की रात हुई अतिवृष्टि ने काफी तबाही मचाई है। गांव के कई तोकों में काफी नुकसान हुआ है। देथल में पेयजल योजनाएं ध्वस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते बहने से ग्रामीणों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई । इसे देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व सैनिक वीर विक्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने देथल नाले में श्रमदान कर पैदल मार्ग को आवाजाही लायक बनाया। श्रमदान में रीवा देवी, रेखा, दीपा, बहादुर सिंह, जिगर सिंह, कैलाश सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, पंकज, जगदीश आदि ने सहयोग किया।
पैदल मार्ग का सुधार न होने से ग्रामीण परेशान
नाचनी। पिछले वर्ष की बारिश में ध्वस्त हुए गट घोरगाड़ी गांव के आंतरिक पैदल मार्गों का सुधार नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा मद से धन मिलने के बाद भी रास्तों की मरम्मत नहीं की गई। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णानंद पाठक ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में भारी बारिश से गांव के संपर्क मार्ग नाचनी गांव से घोरगाड़ी और घोरगाड़ी से बारातोली तक कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिला प्रशासन ने रास्तों की मरम्मत के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट को धन अवमुक्त किया था। बावजूद इसके विभाग ने अभी तक कोई कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा।