{"_id":"6474da65c9c5f114c306dfa6","slug":"land-compensation-should-be-given-before-road-construction-pithoragarh-news-c-8-1-154242-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क निर्माण से पहले दिया जाए भूमि का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क निर्माण से पहले दिया जाए भूमि का मुआवजा
Mon, 29 May 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 May 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिगांस के किसानों ने सिमलकोट के कुकुड़लेख क्षेत्र की नाप भूमि में सेना की ओर से पिलर लगाने और सड़क निर्माण करने का विरोध किया है। उन्होंने किसी भी तरह के निर्माण से पहले किसानों को भूमि का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि उनकी सिमलकोट के कुकुड़लेख क्षेत्र में 50-60 नाली नाप भूमि है। इस भूमि का मुआवजा दिए बिना उनकी जमीन पर पहले पिलर लगाए गए और अब सड़क निर्माण किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि अब तक खसरा खतौनी और नकल नक्शा लेने में ही उनके हजारों रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में काटे गए खेतों का नए सरकारी दर से या पांच लाख रुपये नाली के हिसाब से भुगतान करने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। यदि उनकी नाप भूमि का उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया तो न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जगत सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह, दिवान सिंह, मयंक सिंह, मोहन सिंह, प्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे। संवाद