फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   lakshy, Aditya, Partha win live

लक्ष्य, आदित्य, पार्थ ने जीते मुकाबले

Thu, 16 Aug 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला Updated Thu, 16 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
lakshy, Aditya, Partha win live
पिथौरागढ़ स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में भाटकोट के बैडमिंटन हॉल में चल रही स्वर्गीय प्रमोद जोशी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-10 वर्ग में लक्ष्य, आदित्य, पार्थ पंत ने जीत दर्ज की। वहीं, धारचूला में भी बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में प्रतियोगिता के अंडर-10 युगल में तान्या महर, अनुष्का बोरा, अंडर-17 में निश्चल चंद, युगल में चिराग, सचिन विजयी रहे। सीनियर पुरुष में अनिल नगरकोटी, युगल में भूपेश बिष्ट, अक्षय कुमार, सीनियर महिला में सीमा पुनेड़ा, एंजल, मिक्स डबल में शंकर खर्कवाल, एंजल, सीनियर मास्टर्स में मनोज वर्मा, पंकज पंत विजयी रहे। चयनित खिलाड़ी 21-22 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह रावत ने स्वर्गीय प्रमोद जोशी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन


उधर, धारचूला बैडमिंटन एसोसिएशन की बैडमिंटन प्रतियोगिता में महेंद्र बुदियाल और दीपक पुनेठा की जोड़ी ने देवेंद्र, शकील अहमद की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। मुख्य अतिथि भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी ने विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed