फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ladies shop in Chardmanya

चौड़मन्या में महिलाओं ने शराब की दुकान घेरी

Thu, 11 May 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Thu, 11 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ladies shop in Chardmanya
चौड़मन्या में शराब की दुकान को घेरकर खड़ी महिलाएं - फोटो : amar ujala

चौड़मन्या में बृहस्पतिवार को भी महिलाओं ने शराब की दुकान घेर दी। हाथ में लाठी-डंडे और दरांती लेकर करीब तीन घंटे तक महिलाओं ने शराब की दुकान के आगे प्रदर्शन किया। कहा कि शराब की दुकान यहां से हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। एनएच से हटाई गई बेड़ीनाग की देसी और विदेशी शराब की दुकान चौड़मन्या में खोल दी गई हैं। चौड़मन्या के लोगों का कहना है कि सुप्रीमकोर्ट ने शराब की दुकान को हाइवे से 500 मीटर की दूरी पर खोलने का आदेश दिया है, लेकिन बेड़ीनाग की दुकान को हाइवे से हटाकर 17 किलोमीटर दूर चौड़मन्या में खोल दी गई।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य हेमा नेवलिया के नेतृत्व में आंदोलित महिलाओं ने कहा कि प्रशासन इलाके के विकास में तो रुचि नहीं ले रहा है, लेकिन शराब की दुकान खोलने के लिए काफी तत्परता दिखा रहा है। श्रीमती नेवलिया ने कहा कि शराब के कारण इलाके का माहौल खराब होने लगा है। पता चला है कि महिलाओं के दुकान से हटने के बाद शराब की बिक्री शुरू हो रही है।
विज्ञापन


शाम के समय चौड़मन्या में शराबियों का आतंक होने लगता है। बेड़ीनाग से भी शराब खरीदने के लिए लोग चौड़मन्या पहुंचने लगे हैं। इधर, प्रशासन ने अब इस मामले में चुप्पी साध ली है। शराब की दुकान का विरोध करने वालों में आनंदी देवी, जानकी देवी, भावना नागिला, नंदी नागिला समेत तमाम महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed