फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ladies did not get cooked kitchen

रसोईगैस न मिलने से भड़कीं महिलाओं ने जाम लगाया

Thu, 24 Aug 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ladies did not get cooked kitchen
पिथौरागढ़ में रसोईगैस की किल्लत से परेशान होकर जाम लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पिछले तीन दिन से रोज रसोईगैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए वितरण केंद्र पर पहुंच रहीं पवन विहार कालोनी की महिलाओं का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। महिलाओं ने पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर जाखनी के पास सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर एक घंटे तक जाम लगा दिया। पुलिस और गैस एजेंसी के अधिकारियों के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानी। बाद में एसडीएम एसके पांडे ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया और दो दिन के भीतर समस्या हल करने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाएं जाम खोलने को राजी हुई।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रसोईगैस की किल्लत बनी है। हालांकि पिछले हफ्ते जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने दावा किया था कि प्लांट से सप्लाई सामान्य होने से अब संकट की स्थिति नहीं है, लेकिन फिर से रसोईगैस का संकट गहराने लगा है। पवन विहार कालोनी की महिलाओं ने बताया कि तीन दिन से सारे काम छोड़कर वह रसोईगैस का सिलेंडर प्राप्त करने के लिए पहुंच रहीं हैं, लेकिन रोज खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि बृहस्पतिवार को गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने सिलेंडर बंटने की जानकारी दी थी, लेकिन ऐन वक्त पर यह कह दिया गया कि बृहस्पतिवार को भी सिलेंडरों का वितरण नहीं होगा। आक्रोशित महिलाओं ने रसोईगैस के खाली सिलेंडर मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि रसोईगैस की किल्लत है और लोग परेशान हैं। उन्होंने गैस एजेंसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल वितरण व्यवस्था में सुधार लाएं। गैस एजेंसी के प्रबंधकों ने बताया कि पवन विहार कालोनी के लोगों को दो दिन बाद यानि शनिवार तक रसोईगैस बांटी जाएगी। एसडीएम के कहने पर महिलाओं ने जाम खोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में नौ हजार बैकलॉग पहुंचा
पिथौरागढ़। जिले में रसोईगैस सिलेंडरों का बैकलॉग नौ हजार के करीब पहुंच गया है। जिले को सामान्य स्थिति में रोज नौ ट्रक सिलेंडरों की जरूरत होती है, लेकिन इस समय चार या पांच सिलेंडर ट्रक ही मिल पा रहे हैं। पिथौरागढ़ नगर की मुख्य एजेंसी में बृहस्पतिवार को बैकलॉग 2100 पहुंच गया। गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि इस समय 14 अगस्त तक की बुकिंग वालों को ही सिलेंडर दिया जा रहा है।


थल में उपभोक्ताओं ने गैस की गाड़ी घेरी
थल। एक महीने बाद थल बाजार में रसोईगैस लेकर ट्रक पहुंचा तो लोगों ने उसे घेर दिया। बृहस्पतिवार को मात्र 230 लोगों को ही सिलेंडर मिल पाए, जबकि सिलेंडर पाने के लिए पहुंचे 150 लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। रसोईगैस वितरण के समय भारी अव्यवस्था फैल गई। अधिकांश घरों में रसोईगैस समाप्त हो चुकी है। उनको खाना बनाने के लिए दूसरे विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के प्रभारी बीआर कोहली ने बताया कि शुक्रवार को एक ट्रक रसोईगैस सिलेंडर फिर से भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्लांट से नियमित सप्लाई हो जाए तो समस्या जल्दी हल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed