फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: Grif Labourer Died in gunji after return from 28 days Quarantine

coronavirus Lockdown: झारखंड के ग्रिफ मजदूर की गुंजी में हुई मौत, 28 दिन क्वारंटीन रहने के बाद गया था काम पर

Tue, 21 Apr 2020 08:14 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2020 08:14 PM IST
सार

  • झारखंड निवासी ग्रिफ मजदूर की गुंजी में मौत
  • एक माह पूर्व झारखंड से आए थे 90 मजदूर

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Grif Labourer Died in gunji after return from 28 days Quarantine
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़  निर्माणाधीन तवाघाट लिपुलेख सड़क निर्माण में लगे ग्रिफ के एक मजदूर की गुंजी में मौत हो गई। मृतक मुन्ना रोअत(26) जिला दुम्का झारखंड का रहने वाला था।

विज्ञापन


मुन्ना की अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे गुंजी में सेना के डॉक्टर को दिखाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने मुन्ना को धारचूला रेफर कर दिया। ग्रिफ के अधिकारी आनंद सिंह उसे गुंजी से लेकर मंगलवार रात 10 बजे धारचूला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉ. अमीर आलम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी एके शुक्ला अस्पताल पहुंचे और ग्रिफ के अधिकारियों से मृतक के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि एक माह पहले झारखंड से आए 90 मजदूरों का ग्रिफ और सरकारी डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल किया था। मेडिकल में चार मजदूर अनफिट पाए गए। 86 मजदूरों को चिकित्सकीय देखरेख में 28 दिन धारचूला में क्वारंटीन कर उच्च हिमालय क्षेत्र गुंजी में काम करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर अलग-अलग ग्रुपों में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी डॉ एमके जायसवाल ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed