फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   संचार सेवा ठप, नेपाली सिम से हो रही बात

संचार सेवा ठप, नेपाली सिम से हो रही बात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
संचार सेवा ठप, नेपाली सिम से हो रही बात
शिकायत सुनने को फोन तक नही उठाते अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट सहित पूरे क्षेत्र की संचार सेवा ठप हो गई है। इस कारण लोगों की अपनों से बात भी नही हो पा रही है। उपभोक्ता नेपाल की सिम के भरोसे अपनों से बात कर रहे है। दूरसंचार विभाग में कर्मचारियों का टोटा होने से पूरे जिले में उपभो क्ताओं को दिक्कत हो रही है। एक तरफ कोरोना बीमारी के बाद लाॅकडाउन से लोग दिक्कत में है। दूसरी ओर सरकारी दूरसंचार कंपनी ने लोगों को रुला रखा है। जिले में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने उपभोग्ताओं के फोन उठाना भी बंद कर दिया है। नगर के सैकड़ो लैंडलाइन फोन एक माह से डेड पड़े है। विभाग कनेक्शन सुधारने के बजाय लोगों को प्रति माह बिल दिए जा रहा है। सीमांत क्षेत्र में भी दूरसंचार ने लोगों को बहुत परेशान किया है। झूलाघाट एक्सचेंज में तैनात कर्मचारी को तीन माह से वेतन न मिलने से छोटे फाल्ट को ठीक करने में एक सप्ताह का समय लग रहा है। क्षेत्र की संचार सेेवा तीन दिन से ठप पड़ी है। संचार सेवा के ठप होने से बड़े हिस्से में लेंडलाइन और मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया हैं। सीमा के उस पार नेपाल में चीनी तकनीक से संचार सेवा काम कर रही है। लोगों को मजबूरी में महंगी दरो पर इस सेवा को लेना पड़ रहा है। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में उपभोग्ता बताना चाह रहे है तो विभाग के अधिकारी फोन तक रिसीव नही कर रहे है। कोट........ झूलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर किसी स्थान पर ओएफसी लाइन कट गई है। टीम को भेजकर लाइन को चैक किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा। एसएन रावत, मंडलीय अभियंता, दूरसंचार विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed