फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   KVK a staff of class IV

केवीके में चतुर्थ श्रेणी का कोई स्टाफ नहीं

Tue, 25 Aug 2015 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Aug 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कृषि विज्ञान केंद्रों में वैज्ञानिकों की संख्या अब कम
विज्ञापन
से कम दस करने का फैसला लिया है। जल्दी ही पिथौरागढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों की संख्या छह से बढ़कर दस हो जाएगी। दस वर्ष पहले यहां उद्यान विभाग के गैना फार्म में खोले गए केवीके के वैज्ञानिकों का दावा है कि इस केंद्र में जिले के किसानों को अरहर, हाइब्रीड धान, ढिबरी और बटन मशरूम के उत्पादन के लिए प्रेरित किया। कीवी फल को लोग पैदा करने लगे हैं। पावर टिलर से जुताई की तकनीक केवीके ने ही प्रदान की। पॉलीहाउस में सब्जियां उगाने की तकनीक गांवों तक पहुंचाई गई।
कृषि विज्ञान केंद्र में इस समय प्रभारी डा. जितेंद्र क्वात्रा समेत कुल छह वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। इस केंद्र में चतुर्थ श्रेणी का कोई पद नहीं है। वैज्ञानिक अपना काम खुद करते हैं। इसके अलावा एक ट्रेनी असिस्टेंट, एक कंप्यूटर प्रोग्रामर, एक अकाउंटेंट, एक स्टेनो यहां पर कार्यरत हैं। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में इस समय गहत, अरहर, धान और सब्जियों को प्रदर्शन के तौर पर बोया गया है। मात्र 60 दिन में तैयार होने वाली लोबिया की फसल को बोने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया है। केवीके परिसर में बादाम के नए पौधों का रोपण किया गया है। जड़ी-बूटियों की खेती का प्रसार किया जा रहा है। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरके सिंह दावा करते हैं कि जिले के किसानों को दिशा देने का काम इस केंद्र ने किया है। भविष्य में वैज्ञानिकों की संख्या बढ़ेगी तो काम में और गति आएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed