फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   KV's Megha participated in the discussion program on examination

Pithoragarh News: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुईं केवि की मेघा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
KV's Megha participated in the discussion program on examination
मेघा पंत। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ की छात्रा मेघा पंत परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुई। विद्यालय की प्राचार्य कमला निखुर्पा ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए कक्षा दसवीं की छात्रा मेघा पंत पुत्री रवींद्र प्रकाश पंत का चयन हुआ था। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कुल दो छात्रों का ही चयन हुआ है। मेघा पंत गणतंत्र दिवस की कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड में भी शामिल हुई।
विज्ञापन

शिक्षक अशोक ओझा ने छात्रों को बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का कक्षा छठवीं से लेकर बारहवीं के छात्रों को तकनीकी माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। छात्रों ने उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर संजय कोठियाल, नीरज सामंत, प्रबोध शुक्ल, प्रतीक कुमार, शैलेश गुप्त, अजय कुमार, एमपीएन सिंह, उत्तम कुटियाल, पंकज कुमार, भावना जोशी, मनोज क्वीरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर राइंका पीपलकोट में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों ने वर्चुअल और टेलीविजन के माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता रही। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री योगेश चंद, गंगा पंत, मनोज सौन, उमेश पुनेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed