फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat visited the villages of Darma Valley.

Deepak Rawat: दारमा घाटी के गांवों का कमिश्नर ने किया दौरा, कहा- गांव में हो रहा भूस्खलन...कर दीजिए विस्थापन

Fri, 11 Oct 2024 09:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 11 Oct 2024 09:08 PM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने धारचूला के दूरस्थ खेत, तीजम, सुंगदुंग, दर, बोंगलिंग, उर्थिंग, उम्चा, सेला, चल, नागलिंग, बालिंग, सौन दुग्तु, दातू, ढाकर, तिदांग, मारछा, सीपू गांवों का दौरा किया।

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat visited the villages of Darma Valley.
दारमा घाटी के गांवों का कमिश्नर ने किया दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने धारचूला के दूरस्थ खेत, तीजम, सुंगदुंग, दर, बोंगलिंग, उर्थिंग, उम्चा, सेला, चल, नागलिंग, बालिंग, सौन दुग्तु, दातू, ढाकर, तिदांग, मारछा, सीपू गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत करने के साथ ही उनसे अपना दर्द साझा किया। दर के आपदा प्रभावितों ने कहा कि आपदा की मार सहते हुए वे किसी तरह खौफ के साए में जीवन जी रहे हैं। कहा अब तक उनका विस्थापन नहीं हो सका है।

दर के ग्रामीणों ने कुमाऊं कमिश्नर रावत से कहा कि गांव में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे उनमें दहशत का माहौल है। घरों में दरारें पड़ी हैं और वे खतरे के बीच इनमें रहने के लिए मजबूर हैं। कहा उनके विस्थापन की लंबे समय से बात हो रही है लेकिन इसके लिए भूमि का आवंटन नहीं हुआ है। तीजम के ग्रामीणों ने कहा कि नदी के कटाव से गांव का अस्तित्व खतरे में है। सुरक्षा के लिए नदी किनारे तटबंध बनाने जरूरी हैं। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की भी गुहार लगाई। बोंगलिंग के ग्रामीणों ने उनके गांव को बिजली से रोशन करने की मांग की। नागलिंग के ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में संचार सेवा शून्य है। यूपीसीएल अब तक गांव में बिजली नहीं पहुंचा सका है। ऐसे में वे दुश्वारियां झेलते हुए गांव में रह रहे हैं। कुमाऊं कमिश्नर ने ग्रामीणों को सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए अधिकारियों को इनके गंभीरता से निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम विनोद गोस्वामी, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एसडीएम मनजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक आशीष पुनेठा, डीपीआरओ हरीश आर्य, बीडीओ प्रदीप बिष्ट आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन

जंगली जानवरों से लोग परेशान
नागलिंग के ग्रामीणों ने कहा कि शीतकाल में जंगली जानवर घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में इस समस्या से निजात दिलाने के कदम उठाने चाहिए। उन्होंने अपने गांव को वाइब्रेंट विलेज में शामिल करने की भी मांग की। बालिंग के ग्रामीणों ने गांव में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने, होम स्टे को पर्यटन विभाग की वेबसाइट में पंजीकृत करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- गांव में हो रहा भूस्खलन...कर दीजिए विस्थापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed