Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Krishna suggested to Arjuna to kidnap Subhadra.

Pithoragarh News: श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सुभद्रा के अपहरण का दिया सुझाव

Tue, 30 Dec 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Krishna suggested to Arjuna to kidnap Subhadra.
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। चहज के पांडव मंदिर में आयोजित जागर में जगरिया इंद्र सिंह भंडारी और पूरन सिंह भंडारी ने अर्जुन और सुभद्रा विवाह की कथा का बखान किया। उन्होंने बताया कि अर्जुन वनवास के दौरान द्वारका गए और वहां कृष्ण की बहन सुभद्रा को देखा। उनकी सुंदरता व गुणों से वह मोहित होकर उन्हें प्रेम करने लगे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सुभद्रा से विवाह करने का सुझाव दिया लेकिन बताया कि उनके भाई बलराम विवाह के खिलाफ हैं। इस पर कृष्ण ने कहा कि विवाह के लिए अर्जुन को सुभद्रा का अपहरण करना होगा। श्रीकृष्ण के कहने पर अर्जुन ने रैवदर पर्वत पर सुभद्रा का इंतजार कर अपहरण किया। उन्होंने गंधर्व विवाह किया और सुभद्रा को अपने नगर ले गए। अर्जुन की पत्नी द्रौपदी ने भी सुभद्रा को अपनी बहन के रूप में स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

सुभद्रा और अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु महाभारत युद्ध में एक महत्वपूर्ण योद्धा बने। जागर गाथा में लक्ष्मण सिंह, जागर कमेटी अध्यक्ष षष्ठी बल्लभ जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, नवीन जोशी, दिनेश जोशी, टिकेंद्र महर, रागिनी महर, शिवि महर, रेखा महर, शिवाय महर, पीयू महर, राजू जोशी, महिपाल बुंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed