फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Krishi Mahotsava in Pithauragarh

Pithoragarh News: कृषक महोत्सव में दी बागवानी की जानकारी

Mon, 01 May 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Krishi Mahotsava in Pithauragarh
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आयोजित कृषक महोत्सव में किसानों को कृषि और बागवानी संबंधी जानकारी दी गई। किसान कृषि यंत्र, रसायन, बीज आदि की खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि सोमवार को विण विकासखंड के मझेड़ा नाकोट, मूनाकोट के अड़किनी, डीडीहाट के लखती गांव, धारचूला में देहात कृषि निवेश केंद्र, मुनस्यारी के मदकोट, गंगोलीहाट के देवराड़ीपंत और बेड़ीनाग के न्याय पंचायत कांडे कृषि निवेश केंद्र में कृषक महोत्सव आयोजित किया गया। इन जगहों पर आयोजित महोत्सव में 948 किसानों को उन्नत खेती के साथ ही बागवानी, सब्जी उत्पादन, मत्स्य और पशुपालन की जानकारी दी गई। कुल 4,986 किसानों ने महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्हें सरकारी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


मत्स्य पालकों ने जानी आधुनिक तकनीक

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ और चंपावत के मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक सिखाई गई। इसके लिए स्वयंसेवी संस्था निधि ने पिथौरागढ़ और चंपावत के मत्स्य पालकों को पंतनगर, बिलासपुर, बरेली, बदायूं की हैचरी का शैक्षिक भ्रमण कराया। निधि संस्था के सुनील पांडे ने बताया कि 40 सदस्यीय दल को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मत्स्य प्रोफेसर ने विभिन्न प्रजातियां, पानी का तापमान, मछलियों के भोजन, उसकी मात्रा के बारे में बताया। ग्रामीणों ने मत्स्य बीज की उपलब्धता के बारे में भी जाना। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का साधन बन सकता है। इससे पलायन भी रुकेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed