फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Koshiyari visits Talla Johar

कोश्यारी ने किया तल्ला जोहार का भ्रमण

Mon, 16 Nov 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 16 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन

नैनीताल सांसद पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने तल्ला जोहार क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तत्पर रहने और पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।

विज्ञापन


सांसद भगत सिंह कोश्यारी तल्ला जोहार के गिरगांव, बिर्थी, बला, क्वीटी, तेजम नाचनी  भ्रमण के दौरान लोगों से मिले। नाचनी में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान  नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भवान सिंह महर को माला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के ठेकेदार भारत भूषण चुफाल ने नाचनी बाजार की सुरक्षा के लिए बन रहे तटबंध निर्माण कार्य का भुगतान न होने का मामला उनके सामने उठाया, कहा कि अब तक मात्र 30 प्रतिशत काम का भुगतान हुआ है। भुगतान न होने का असर काम पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राज्य सरकार केंद्र से 30 प्रतिशत ही धन मिलने की बात करती है। इस पर सांसद कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आपदा मद के कामों का उपभोग प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पा रही है, इसी कारण पैसा अवमुक्त नहीं हो पा रहा है।


बैठक में बीडी जोशी, कपकोट के ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, जिला पंचायत सदस्य खुशाल सिंह पिपलिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खुशाल सिंह शाही, दीपू चुफाल, दीपू राणा, भरत चुफाल, भगवती पाठक समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed