फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   koee raadha bana koee krshn

कृष्ण-राधा के वेष में बच्चों ने मोहा मन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
koee raadha bana koee krshn
राधा-कृष्ण बने पिथौरागढ़ के सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चे। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
जिले के विद्यालयों में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कोई बच्चा कृष्ण तो कोई राधा का वेश धरकर स्कूल पहुंचा। स्कूलों में कृष्ण बनो प्रतियोगिता आयोजित किया। कुछ स्कूलों में रासलीला का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन

आइडियल पब्लिक स्कूल जाजरदेवल में कृष्ण बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने पीतांबरी वेष में होठों में मुरली और सिर पर मुकुट सजाया था। प्रबंधक रमन सेठी ने श्रीकृष्णावतार के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए मिष्ठान वितरित किया। नारायण स्वामी विद्या मंदिर में कुर्सी दौड़, क्विज शो और गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या रेखा पांडेय ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। गुरुकुल विद्यालय कुमौड़ में छात्र-छात्राओं ने झांकी निकाली और कृष्ण की रासलीला का सुंदर मंचन किया। इस मौके पर दही-हांडी और मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। आकर्षक कार्यक्रम में मथुरा, बृंदावन और गोकुल की झलक देखने को मिली। प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने श्रीकृष्ण के जीवन और संदेशों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संचालन रवि थापा, वर्तिका जोशी, रोहित जोशी और अंकित द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण के वेष में खासा मन मोहा। प्रबंधक नवीन कोठारी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, रुक्मणी, सत्यभामा, नंद बाबा, यशोदा मैया, सुदामा, गोपियों के वेश में विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्या श्यामश्री विश्वास ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टॉफ को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामना दी। सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में बच्चे कृष्ण और राधा के वेश में पहुंचे। प्रधानाचार्य गगन सिंह बोहरा और आचार्य शंकर दत्त भट्ट ने श्रीकृष्ण की जीवनी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान दही-हांडी प्रतियोगिता भी हुई। स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल, प्रधानाचार्या यशोदा पाठक, मुख्य समन्वयक पी सिंह, समन्वयक प्रदीप मेहता, नीलम खत्री, महेंद्र सिंह बोरा, शेफाली कठायत, महेश नेगी, निर्मला कापड़ी, गीता असवाल, शांति चंद समेत स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीकृष्ण जन्माष्ष्टमी की पूर्व संध्या पर पिथौरागढ़ के चिल्ड्रन डेवलपमेंट एकेडमी में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एकेडमी की निदेशक उमा पांडे के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थी भगवान कृष्ण के रूप में सजे-धजे नजर आए। इस मौके पर अभिभावक भी मौजूद थे। प्रधानाचार्य रेखा पांडे अभिभावकों का आभार प्रकट किया। जन्माष्टमी की शुभकामना दी। शिक्षिका रेशमा हुसैन ने भी अभिभावकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed