वाहनों की लोकेशन जानने वाला सॉफ्टवेयर बनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नन्हीं कली सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज (एसआईटी) पिथौरागढ़ और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) भोपाल के छात्रों ने संयुक्त रूप से एक ऐसा हार्डवेयर कम सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन तैयार किया है, जो किसी भी वाहन की लोकेशन, गति की सही जानकारी घर बैठे आपके कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर दे देगा। इस सॉफ्टवेयर को तैयार करने में दो महीने का समय लगा। इसे वाहन स्वामियों को ऑन डिमांड उपलब्ध कराने का भी फैसला लिया गया है। दावा किया गया है कि इस सॉफ्टवेयर की मदद से वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और यातायात नियंत्रण में भी यह सहायक होगा। बताया गया कि यह सॉफ्टवेयर किसी भी स्मार्टफोन में फिट किया जा सकता है।
इस सॉफ्टवेयर को एसआईटी के हिमांशु आर्य, आशुतोष कटियार, एनआईटी भोपाल के अचल कुमार ने तैयार किया है। सॉफ्टवेयर तैयार करने में एसआईटी कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डा. जयदीप किशोर, प्रो. पुनीत चंद्र शर्मा, इलैक्ट्रिकल्स के विभागाध्यक्ष डा. अखिलेश कुमार ने सहयोग दिया। कहा गया है कि इस सुविधा की जानकारी इंटरनेट में भी प्राप्त की जा सकती है।
अब तक पिथौरागढ़, भोपाल, हल्द्वानी, आगरा, कानपुर जैसे शहरों में कई लोग अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए इस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर चुके हैं। इलेक्ट्रानिक्स विभाग के डा. सुमित जोशी और डा. प्रदीप भट्ट ने भी सॉफ्टवेयर के बारे में कई जानकारी दी। एसआईटी के निदेशक प्रो. वीके सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि उनका संस्थान लगातार नई ऊंचाई छू रहा है।