फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kliatop six tourists stranded in Delhi and Noida

खलियाटॉप में फंसे दिल्ली और नोएडा के छह पर्यटक

Mon, 02 Jan 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Kliatop six tourists stranded in Delhi and Noida
नए साल के जश्न के लिए खलियाटॉप पहुंचे दिल्ली और नोएडा के छह पर्यटक भारी बर्फबारी के चलते खलियाटॉप में ही फंस गए। रास्ता बंद होने के कारण ये लोग वापस मुनस्यारी नहीं लौट पाए। खलियाटॉप में रिजॉर्ट संचालक सुरेंद्र पंवार के इन्हें अपने रिजॉर्ट में रुकने के लिए जगह देने पर सभी ने चैन की सांस ली अन्यथा बच्चों के साथ इन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ सकती थी। सोमवार को खुद सुरेंद्र पंवार की मदद से यह लोग सुरक्षित मुनस्यारी पहुंच गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नए साल के जश्न के लिए खलियाटॉप पहुंचे दिल्ली और नोएडा के छह पर्यटक भारी बर्फबारी के चलते खलियाटॉप में ही फंस गए। रास्ता बंद होने के कारण ये लोग वापस मुनस्यारी नहीं लौट पाए। खलियाटॉप में रिजॉर्ट संचालक सुरेंद्र पंवार के इन्हें अपने रिजॉर्ट में रुकने के लिए जगह देने पर सभी ने चैन की सांस ली अन्यथा बच्चों के साथ इन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ सकती थी। सोमवार को सुरेंद्र पंवार की मदद से यह लोग सुरक्षित मुनस्यारी पहुंच गए हैं।

नोएडा की ऐश्वर्या चौहान अपने परिवार के साथ और दिल्ली के आलोक वर्मा अपने बच्चों नितिन बासु, राहुल निगम और सत्यपाल के साथ 31 दिसंबर की रात खलियाटॉप पहुंच गए थे। इन लोगों ने रविवार दोपहर बाद मुनस्यारी लौटना का कार्यक्रम था, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते पैदल रास्ता बर्फ से ढकने के कारण यह लोग मुनस्यारी नहीं लौट पाए।
विज्ञापन


बाद में किसी तरह रिजॉर्ट संचालक और मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार से इन्होंने संपर्क साधा। सुरेंद्र पंवार ने बताया कि बर्फबारी के बीच छोटे बच्चों को पैदल रास्ते से ला पाना संभव नहीं था। सोमवार की सुबह खलियाटॉप में बर्फबारी थमने के बाद इन लोगों को मुनस्यारी लाया गया है। यह लोग मंगलवार को दिल्ली और नोएडा लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली निवासी आलोक वर्मा ने बताया कि बर्फबारी के बीच थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन कुदरत का ऐसा चमत्कार पहली बार देखने को मिला। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार जाड़ों के सीजन में फिर से मुनस्यारी घूमने आएंगे और खलियाटॉप जरूर जाएंगे। खलियाटॉप में उनके अलावा नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed