{"_id":"5734b75f4f1c1b387c919a9a","slug":"kliatop-bugyal-sweat-to-reach-the-missing-trackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलियाटॉप बुग्याल पहुंचने में छूटे ट्रैकरों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलियाटॉप बुग्याल पहुंचने में छूटे ट्रैकरों के पसीने
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Thu, 12 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक ऑफ द ईयर
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक ऑफ द ईयर खलियाटॉप के तहत ट्रैकरों का तीसरा दल 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप के बुग्याल में पहुंच गया। सड़क मार्ग से करीब तीन किलोमीटर की सीधी चढ़ाई चढ़ने में ट्रैकरों के पसीने छूट गए। कई लोग तो ऐसे हैं जो कभी इतना पैदल नहीं चले। खलियाटॉप में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां मौजूद हैं। इसके अलावा कई प्रजातियों के पक्षी और जीवजंतु भी वहां नजर आते हैं। नेचर टूरिस्ट गाइड लक्ष्मण राम ने बताया कि ट्रैकरों ने वनस्पतियों का अध्ययन किया। किसी भी स्थान पर गंदगी नहीं फैलाई और यदि कहीं पर कूड़ा करकट मौजूद है तो उसे तत्काल हटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मौसम बेहद सुहावना रहा। इस कारण ट्रैकरों को ट्रैक करने में आसानी हुई। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया और कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से किए जा रहे इस आयोजन में कुल 26 दलों में 700 ट्रैकर भाग लेंगे। यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युधिष्टर शर्मा ने बताया कि ट्रैकर उच्च हिमालयी क्षेत्र में मिलने वाली जड़ीबूटी और वनस्पतियों का भी अध्ययन कर रहे हैं। ट्रैकिंग के हर दल में विद्यार्थी, अध्येता, पेशेवर ट्रैकर शामिल हैं।
विज्ञापन
केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि इतनी ज्यादा संख्या में पहली बार ट्रैकर पहुंचे हैं। वह अपने शहरों में जाकर अन्य लोगों को जानकारी देंगे। आने वाले समय पर कुछ नए शहरों से पर्यटक भी यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन