फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khushal Nath and two innocent children died after the roof of the house collapsed in Chansar of Pithoragarh.

पिथौरागढ़ के चैंसर में मकान की छत गिरने से खुशाल नाथ और दो मासूम बच्चों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Khushal Nath and two innocent children died after the roof of the house collapsed in Chansar of Pithoragarh.
पिथौरागढ़ के चैसर गांव घटना स्थल पहुंची पुलिस टीम ने घर के अंदर मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बिण ब्लॉक के चैसर गांव में एक मकान गिर गया। मकान गिरने से इसमें सोए दो बच्चों और पिता की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

चैसर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को तड़के 3.30 बजे कमलेश नाथ के तीन मंजिला पुराने मकान की दीवार खुशाल नाथ के घर पर गिर गई। हादसे मेें खुशाल नाथ की दो साल की बेटी निकिता और छह वर्षीय पुत्र धनंजय की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तीनों को बमुश्किल बाहर निकाला। बचाव कार्य के दौरान खुशाल नाथ की सांसें चल रही थी। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी भी मौत हो गई। खुशाल नाथ की पत्नी निधि (25) को भी गहरी चोटें आई हैं। निधि का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी का कहना है कि तीन अन्य मकानों को भी खतरा हो गया है। उन्होंने शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हंसते-खेलते परिवार के उजड़ने से ग्रामीण दुखी
पिथौरागढ़। चैंसर गांव में मकान की छत गिरने से खुशाल नाथ की दो बच्चों समेत मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अकाल मृत्यु ने खुशाल के परिवार को खत्म कर दिया। सात साल पहले खुशाल नाथ ने आगरा में प्राइवेट नौकरी करने के दौरान निधी से प्रेम विवाह किया था। पति और बच्चों की मौत के बाद निधि बदहवास पड़ी हुई है।
विज्ञापन

गैस गोदाम में मजदूरी का कार्य करने वाले खुशाल नाथ व उसके बच्चों की मौत पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गोस्वामी ने बताया कि उनका परिवार गरीब जरूर था लेकिन दोनों पति-पत्नी मेहनत कर बच्चों की अच्छी परवरिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि खुशाल की पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसने पति के लिए मजदूरी में जाने के लिए कुछ समय पहले एक स्कूटी खरीदी थी। सप्ताह में एक दिन उनका पूरा परिवार स्कूटी से घूमने जाता था। उनका परिवार गांव के हर छोटे-बड़े कार्य में लोगों की मदद किया करते थे। पूरे परिवार के अच्छे व्यवहार के चलते ग्रामीणों के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने कहा कि खुशाल नाथ की पत्नी को हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायता
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशाल नाथ और उनके दो बच्चों की मौत के बाद शोक जताया। विधायक चंद्रा पंत का कहना है कि उनके परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। वरिष्ठ नेता भाजपा महेंद्र लुंठी ने कहा कि हादसे को लेकर सीएम से बात हो गई है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। वरिष्ठ नेता भाजपा भूपेश पंत, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने शोक संवेदनाएं जताया। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शोक संवेदना प्रकट की है। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, युकां प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने शोक जताया।
खुशाल के भाइयों के परिवार को किया शिफ्ट
पिथौरागढ़। चैसर गांव में खुशाल नाथ के मकान के ध्वस्त होने के बाद प्रशासन ने उनके भाई सुनील गोस्वामी और राजू गोस्वामी के परिवार को शिफ्ट कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने कहा कि खुशाल के भाइयों के मकान भी रहने लायक नहीं बचे हैं कभी भी इस मकान में हादसा हो सकता है उन्होंने सरकार से शीघ्र खुशाल के भाइयों को घर उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
पुराने मकान से रात 10 बजे से गिर रहे थे पत्थर, मैने विडियो भी बनाया ऐसा होगा किसे पता था
पिथौरागढ़। चैसर में एक पुराने मकान की दीवार खुशाल नाथ के मकान में गिरने से पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे में सिर्फ खुशाल नाथ की पत्नी की जान बच पाई है। परिवार के खत्म होने के बाद पत्नी और खुशाल की मां बदहवास है।
खुशाल की पत्नी निधी का कहना है कि बगल के जर्जर हो चुके तिमंजिले मकान को वो लंबे समय से हटाने और उसे सुधारने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि खाना खाकर उनके पति खुशाल नाथ, लड़के धनंजय और दो साल की लड़की निकिता के साथ खेल कर रहे थे। उनका परिवार इस हादसे से पूरी तरह अंजान था। उन्होंने बताया कि जब रात 10.30 बजे वो अपने पति के साथ टहलने को बाहर निकली तो उस समय जर्जर हो चुके घर से हल्की सी मिट्टी और पत्थर गिर रहे थे। रात में जब वो गहरी नींद में थे तब पता ही नहीं चला कि पूरी दीवार गिरकर उनके घर के ऊपर गिर गई है। किसी तरह शोर मचाने के बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को घर से बाहर निकाला। निधी का कहना है कि उनका पूरा परिवार खत्म हो गया है, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है। अभी भी ये सपना जैसा लग रहा है। निधी के आंसू देख जिला अस्पताल में उपचार को आए लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। वो भी निधी के साथ फफक-फफक कर रोने लगे।

एसएसपी, एडीएम और एसडीएम तुषार सैनी पहुंचे घटना स्थल
पिथौरागढ़। हादसे की सूचना पाकर एसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एडीएम आरडी पालीवाल और एसडीएम तुषार सैनी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने हादसे की सूचना सबसे पहले सुबह चार बजे एसडीएम सदर तुषार सैनी को दी थी। उन्होंने मौके पर तुरंत राहत टीम को भेजा। संवाद

पिथौरागढ़ बिण ब्लाक के चैंसर गांव में तीन मंजिले पुराने मकान की दीवार खुशाल नाथ के घर पर गिर गई। ज?

पिथौरागढ़ बिण ब्लाक के चैंसर गांव में तीन मंजिले पुराने मकान की दीवार खुशाल नाथ के घर पर गिर गई। ज?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed