{"_id":"57fa77834f1c1b695228e148","slug":"khotila-efforts-to-restore-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोतिला में पेयजल सप्लाई बहाल करने के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोतिला में पेयजल सप्लाई बहाल करने के प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खोतिला गांव में भूस्खलन से नष्ट रास्ता और पेयजल लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावित खोतिला कस्बे में सबसे पहले पेयजल सप्लाई बहाल करने की कोशिश की जा रही है। जल संस्थान ने भूस्खलन के कारण टूटी लाइन की मरम्मत करने की तैयारी शुरू कर दी है। लोनिवि ने टूटे रास्ते की मरम्मत के लिए सर्वे शुरू किया है। इस बार लोनिवि इस कोशिश में है कि वह सुरक्षित स्थान से रास्ते का निर्माण करे।
विज्ञापन
जल संस्थान के सहायक अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि पेयजल लाइन कई जगह टूट गई है। कुछ पाइप बह गए हैं। ऐसे में मरम्मत के काम में ज्यादा मेहनत पड़ेगी। फिर भी उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर पेयजल सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय खोतिला में पानी की सप्लाई ठप है। इसलिए प्राथमिकता से पेयजल लाइन की मरम्मत की जाएगी। सोमवार से मजदूर लाइन की मरम्मत के काम पर लगा दिए जाएंगे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने कहा कि रास्ते का निर्माण जल्दी शुरू किया जाएगा। पुराने और नए रास्ते की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
तपोवन से सड़क का काम भी तेजी से किया जा रहा है। यदि यह सड़क बन जाती है तो लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। खोतिला के लोग अब भी भारी परेशानी में हैं। उनको रसोईगैस का सिलेंडर, जरूरी सामान गांव तक पहुंचाने में भारी दिक्कत हो रही है। लोग तीन किलोमीटर जंगल के रास्ते से चलकर गांव पहुंच रहे हैं। भूस्खलन का खतरा अब भी बना है, जहां पर दरारें पड़ी हैं वहां पर लगातार भूकटाव हो रहा है। लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन