{"_id":"56e2f2344f1c1b5f168b4568","slug":"khan-buried-in-the-soil-killing-four-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के खान में दबकर चार महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के खान में दबकर चार महिलाओं की मौत
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बैतड़ी और बजांग जिले में मिट्टी के ढेर में दबने से चार महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों लाशों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रहरी निरीक्षक करन सिंह ने बताया कि पहली घटना बैतड़ी जिले के श्रीकोट गांव में हुई।
विज्ञापन
वहां घर की लिपाई के लिए लाल मिट्टी लेने गई पशुपति भूल (28) की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस महिला के साथ अन्य महिलाएं भी मिट्टी लेने के लिए गई हुई थी। पशुपति गड्ढे में जाकर मिट्टी निकाल रही थी। दूसरी घटना बजांग जिले के खिरगाड़ी गांव में हुई। घर की लिपाई के लिए लाल मिट्टी खोदने गई कांतामती कार्की (40), विशना देवी पंत (28), पशुपति कार्की (32) मिट्टी की खान धसने से दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रहरी नायब उपनिरीक्षक लक्ष्मीराज अधिकारी और राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन